सिरसा डेरा प्रमुख की फरलो खत्म, कल जेल वापसी:सत्संग में अनुयायियों को संदेश, कहा-पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए

सिरसा डेरा प्रमुख की फरलो खत्म, कल जेल वापसी:सत्संग में अनुयायियों को संदेश, कहा-पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलों आज मंगलवार को खत्म हो गई है। इसके चलते अनुयायियों की डेरे में भीड़ रहने लगी है। कल बुधवार को रोहतक की सुनारिया जेल में वापसी है। ऐसे में डेरा प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के चलते समय शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर डेरे की ओर से भी पुष्टि हो गई है। पुलिस भी सतर्क है। इन दिनों डेरा प्रमुख राम रहीम की ओर से अनुयायियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन सत्संग में संदेश दिया जाता है। डेरा प्रमुख ने कहा कि आज के समय महिलाओं की भी परिवार व समाज में भागीदारी बढ़ गई है और महिला ही परिवार को संभालने में सक्षम है। इसलिए पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, न कि उनके साथ झगड़ा। यह सत्संग सुबह और शाम को चला और इसे सुनने के लिए आसपास और दूर-दराज से अनुयायी डेरे में पहुंचे। डेरा प्रमुख ने सत्संग में कहा, माता-पिता को अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से करनी चाहिए। उनका बड़ा होने तक ध्यान रखे और पढ़ाए-लिखाए और कामयाब बनाए। हर माता-पिता अपने बच्चों को कामयाब तो करते हैं। आजकल बच्चे और मां-पिता में झगड़े बढ़ गए हैं। ऐसे कुछ केस आते हैं और उनको समझाया जाता है। कुछ बच्चे संपत्ति-जायदाद के लिए झगड़े करने लगते हैं। इसलिए जायदाद को पहले किसी के नाम न कराएं। अपने होते खुद घर की बागडोर संभाला करे। 21 दिन की मिली थी फरलो राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा हुई थी। 9 साल में यह 17वीं बार है, जब वह पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इस साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को 30 दिन की पैरोल दी गई। 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद वह 25 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था।
अकाल तख्त ने जताई थी आपत्ति इसी फरलो पर अकाल तख्त और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने आपत्ति जताई थी। जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा था, लंबे समय से जेल में बंद ‘बंदी सिंहों’ को रिहाई नहीं मिल रही, जबकि राम रहीम को बार-बार रिहा किया जा रहा है।
रहीम को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने उसे दो साध्वियों से रेप का दोषी ठहराया था। 28 अगस्त 2017 को दोनों मामलों में कुल 20 साल की सजा सुनाई गई। इसी सजा के चलते वह अभी भी जेल में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *