बढ़ते अपराध पर माले का धरना दूसरे दिन जारी:जमुई में CPI ने दिया समर्थन, थाना प्रभारी के सस्पेंशन तक आंदोलन जारी रहेगा

बढ़ते अपराध पर माले का धरना दूसरे दिन जारी:जमुई में CPI ने दिया समर्थन, थाना प्रभारी के सस्पेंशन तक आंदोलन जारी रहेगा

जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य परिषद सदस्य गजाधर रजक ने समर्थन दिया। उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। गजाधर रजक ने कहा कि चंद्रमंडीह इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ”अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं” लगातार हो रही घटनाओं से लगता है कि इलाके में अपराधियों का राज चल रहा है। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध पर तुरंत रोक लगाकर इलाके में शांति व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। भाकपा माले के जिला सचिव शंभूशरण सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने में बसबुटिया, चौफला, सगदनीडीह और गोरिडीह समेत कई जगहों पर चोरी की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी मामले में अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग उन्होंने साफ किया कि थाना प्रभारी के निलंबन और अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान चैनल नैया के दरवाजे पर मिले शव के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठी। साथ ही, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई। धरने की अध्यक्षता माले के वरिष्ठ नेता सलीम अंसारी ने की। इसका संचालन कालू मरांडी ने किया। इस मौके पर माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह, वासुदेव राय, सीपीआई नेता योगेंद्र रावत, राहुल यादव, रुपन साह, मतला मरांडी, रमेश यादव, धर्मेंद्र मांझी, सुशील महतो, राशी मुर्मू, मुंसी मुर्मू, झिलिया देवी, धनेशरी देवी और विनोद हांसदा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य परिषद सदस्य गजाधर रजक ने समर्थन दिया। उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। गजाधर रजक ने कहा कि चंद्रमंडीह इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ”अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं” लगातार हो रही घटनाओं से लगता है कि इलाके में अपराधियों का राज चल रहा है। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध पर तुरंत रोक लगाकर इलाके में शांति व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। भाकपा माले के जिला सचिव शंभूशरण सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने में बसबुटिया, चौफला, सगदनीडीह और गोरिडीह समेत कई जगहों पर चोरी की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी मामले में अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग उन्होंने साफ किया कि थाना प्रभारी के निलंबन और अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान चैनल नैया के दरवाजे पर मिले शव के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठी। साथ ही, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई। धरने की अध्यक्षता माले के वरिष्ठ नेता सलीम अंसारी ने की। इसका संचालन कालू मरांडी ने किया। इस मौके पर माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह, वासुदेव राय, सीपीआई नेता योगेंद्र रावत, राहुल यादव, रुपन साह, मतला मरांडी, रमेश यादव, धर्मेंद्र मांझी, सुशील महतो, राशी मुर्मू, मुंसी मुर्मू, झिलिया देवी, धनेशरी देवी और विनोद हांसदा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *