पूर्णिया- सोशल मीडिया पर हथियार संग डाली फोटो, अरेस्ट:आरोपी के पास से दो अवैध हथियार बरामद; कहां से, किससे, क्यों खरीदी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया- सोशल मीडिया पर हथियार संग डाली फोटो, अरेस्ट:आरोपी के पास से दो अवैध हथियार बरामद; कहां से, किससे, क्यों खरीदी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और स्टेटस वायरल कर रौब दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बनमनखी अनुमंडल की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध हथियार और वह मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था। गिरफ्तारी के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के बेला चांदपुर निवासी सुशांत के रूप में हुई है। पुलिस की विशेष टीम ने उसे उसके घर से पकड़ा। वायरल फोटो को देख एक्शन में आई पुलिस मामले में बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 13 सितंबर 2026 की है, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक 24 वर्षीय युवक का खुलेआम देशी कट्टा और बंदूक लहराते हुए फोटो व स्टेटस तेजी से वायरल होने लगा। देखते ही देखते इस वायरल फोटो से इलाके में हड़कंप मच गया और आम नागरिकों में डर का माहौल बनने लगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्णिया एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके सख्त निर्देशों के अनुपालन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। टेक-सर्विलांस से खुली पोल, बेलाचांदपुर से दबोचा गया आरोपी गठित एसआईटी ने आधुनिक तकनीकी सहायता और मानवीय आसूचना के आधार पर वायरल कंटेंट का डिजिटल ट्रेल ट्रैक किया। चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुशांत कुमार के रूप में कर ली, जो बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाचांदपुर, वार्ड नं. 05 का रहने वाला पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बेलाचांदपुर स्थित ठिकाने पर दबिश देकर सुशांत को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हिरासत में अभियुक्त को लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई । इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 1 देशी कट्टा, .315 बोर वाली देशी बंदूक तथा जिस मोबाइल से फोटो वीडियो शूट किया गया था, उस मोबाइल को बरामद किया । साथ ही वायरल फोटो और सोशल मीडिया स्टेटस की छायाप्रति डिजिटल साक्ष्य हेतु संलग्न किया गया। मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 293/26 में 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस जानकारी साझा करते हुए बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से खरीद कर लाया था और इसे किस अपराध को अंजाम देने या किसे बेचने के इरादे से रखा गया था। इस गिरोह में शामिल अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा। एसडीपीओ बोले- डिजिटल स्पेस में हर हरकत पर नज़र SDPO बनमनखी ने असामाजिक तत्वों को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया पुलिस की DIU और साइबर सेल सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स की 24×7 मॉनिटरिंग कर रही है। हथियारों का प्रदर्शन करने, हिंसा भड़काने या रंगदारी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी पोस्ट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वाले ऐसे सोशल मीडिया गैंगस्टर्स की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे होगी। पूर्णिया में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और स्टेटस वायरल कर रौब दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बनमनखी अनुमंडल की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध हथियार और वह मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था। गिरफ्तारी के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के बेला चांदपुर निवासी सुशांत के रूप में हुई है। पुलिस की विशेष टीम ने उसे उसके घर से पकड़ा। वायरल फोटो को देख एक्शन में आई पुलिस मामले में बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 13 सितंबर 2026 की है, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक 24 वर्षीय युवक का खुलेआम देशी कट्टा और बंदूक लहराते हुए फोटो व स्टेटस तेजी से वायरल होने लगा। देखते ही देखते इस वायरल फोटो से इलाके में हड़कंप मच गया और आम नागरिकों में डर का माहौल बनने लगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्णिया एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके सख्त निर्देशों के अनुपालन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। टेक-सर्विलांस से खुली पोल, बेलाचांदपुर से दबोचा गया आरोपी गठित एसआईटी ने आधुनिक तकनीकी सहायता और मानवीय आसूचना के आधार पर वायरल कंटेंट का डिजिटल ट्रेल ट्रैक किया। चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुशांत कुमार के रूप में कर ली, जो बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाचांदपुर, वार्ड नं. 05 का रहने वाला पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बेलाचांदपुर स्थित ठिकाने पर दबिश देकर सुशांत को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हिरासत में अभियुक्त को लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई । इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 1 देशी कट्टा, .315 बोर वाली देशी बंदूक तथा जिस मोबाइल से फोटो वीडियो शूट किया गया था, उस मोबाइल को बरामद किया । साथ ही वायरल फोटो और सोशल मीडिया स्टेटस की छायाप्रति डिजिटल साक्ष्य हेतु संलग्न किया गया। मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 293/26 में 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस जानकारी साझा करते हुए बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से खरीद कर लाया था और इसे किस अपराध को अंजाम देने या किसे बेचने के इरादे से रखा गया था। इस गिरोह में शामिल अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा। एसडीपीओ बोले- डिजिटल स्पेस में हर हरकत पर नज़र SDPO बनमनखी ने असामाजिक तत्वों को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया पुलिस की DIU और साइबर सेल सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स की 24×7 मॉनिटरिंग कर रही है। हथियारों का प्रदर्शन करने, हिंसा भड़काने या रंगदारी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी पोस्ट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वाले ऐसे सोशल मीडिया गैंगस्टर्स की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *