दरभंगा- घर में काम करने वाले ने की चोरी, अरेस्ट:8 सितंबर को मोबाइल, टैब, कैश की चोरी की थी, सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार

दरभंगा- घर में काम करने वाले ने की चोरी, अरेस्ट:8 सितंबर को मोबाइल, टैब, कैश की चोरी की थी, सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार

दरभंगा के बेनीपुर में घर में हुई चोरी के मामले का बहेड़ा थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सैमसंग टैब खरीदने वाले एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चोरी का रेडमी मोबाइल, सैमसंग टैब और 1500 रुपए कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की रात बेनीपुर निवासी बालेंद्र झा के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घर से टैब, मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद और बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले में बालेंद्र झा के लिखित आवेदन पर 9 सितंबर को बहेड़ा थाना कांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा के नेतृत्व में बहेड़ा थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और जिला आसूचना इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल साह की टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान से मिला सुराग पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के साथ मानवीय सूचना का संकलन शुरू किया।इसी क्रम में पुलिस को घटना में शामिल संदिग्ध के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके आधार पर अलीनगर थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी मो. असरफ खान 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसके पास से चोरी का Redmi मोबाइल और 1500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सकरी बाजार स्थित सिद्धी विनायक मोबाइल दुकान में छापेमारी की। वहां से चोरी किया गया Samsung Tab बरामद किया गया। पुलिस ने टैब खरीदने वाले सकरी थाना मनिगाछी निवासी मोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। घर में पहले काम कर चुका था आरोपी बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी मो. असरफ खान पूर्व में बालेंद्र झा के घर में काम कर चुका था। इसी दौरान उसे घर की स्थिति और लोकेशन की जानकारी थी। पुलिस के अनुसार इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की एक खासियत यह थी कि वह आमतौर पर किसी गिरोह के साथ चोरी नहीं करता था। वह अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अलीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। चोरी का सामान खरीदने वाला भी पकड़ा गया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का टैब बरामद किया और उसे खरीदने वाले मोहित कुमार 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि चोरी कांड का शीघ्र उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम के पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। दरभंगा के बेनीपुर में घर में हुई चोरी के मामले का बहेड़ा थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सैमसंग टैब खरीदने वाले एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चोरी का रेडमी मोबाइल, सैमसंग टैब और 1500 रुपए कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की रात बेनीपुर निवासी बालेंद्र झा के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घर से टैब, मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद और बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले में बालेंद्र झा के लिखित आवेदन पर 9 सितंबर को बहेड़ा थाना कांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा के नेतृत्व में बहेड़ा थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और जिला आसूचना इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल साह की टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान से मिला सुराग पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के साथ मानवीय सूचना का संकलन शुरू किया।इसी क्रम में पुलिस को घटना में शामिल संदिग्ध के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके आधार पर अलीनगर थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी मो. असरफ खान 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसके पास से चोरी का Redmi मोबाइल और 1500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सकरी बाजार स्थित सिद्धी विनायक मोबाइल दुकान में छापेमारी की। वहां से चोरी किया गया Samsung Tab बरामद किया गया। पुलिस ने टैब खरीदने वाले सकरी थाना मनिगाछी निवासी मोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। घर में पहले काम कर चुका था आरोपी बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी मो. असरफ खान पूर्व में बालेंद्र झा के घर में काम कर चुका था। इसी दौरान उसे घर की स्थिति और लोकेशन की जानकारी थी। पुलिस के अनुसार इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की एक खासियत यह थी कि वह आमतौर पर किसी गिरोह के साथ चोरी नहीं करता था। वह अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अलीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। चोरी का सामान खरीदने वाला भी पकड़ा गया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का टैब बरामद किया और उसे खरीदने वाले मोहित कुमार 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि चोरी कांड का शीघ्र उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम के पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *