मंदिर से पीतल का घंटा और चांदी के श्रृंगार चोरी:बांका के ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

मंदिर से पीतल का घंटा और चांदी के श्रृंगार चोरी:बांका के ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

बांका के रजौन थाना क्षेत्र की ओड़हरा पंचायत के मोहना गांव में शिव और शीतला माता मंदिर में चोरी हुई है। यह घटना सोमवार शाम को सामने आई। चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मोहना गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रजौन पुलिस को एक हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि रोज की तरह शाम को पूजा और आरती के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया गया था। अगली सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे, तो मंदिर से कई सामान गायब मिले। 8 किलो का पातल का घंटा-नाग देवता गायब चोरों ने करीब आठ किलो वजन का पीतल का घंटा, पीतल का नाग देवता और अन्य सामान चुरा लिया था। शीतला माता मंदिर से चांदी के श्रृंगार का सामान भी चोरी हुआ है। चोरों ने मंदिर के पिंड को भी कई जगह नुकसान पहुंचाया है। चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पूरे इलाके में फैलने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। असामाजिक तत्वों पर चोरी की आशंका ग्रामीणों ने कहा कि जब मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने चोरी में इन तत्वों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र की ओड़हरा पंचायत के मोहना गांव में शिव और शीतला माता मंदिर में चोरी हुई है। यह घटना सोमवार शाम को सामने आई। चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मोहना गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रजौन पुलिस को एक हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि रोज की तरह शाम को पूजा और आरती के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया गया था। अगली सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे, तो मंदिर से कई सामान गायब मिले। 8 किलो का पातल का घंटा-नाग देवता गायब चोरों ने करीब आठ किलो वजन का पीतल का घंटा, पीतल का नाग देवता और अन्य सामान चुरा लिया था। शीतला माता मंदिर से चांदी के श्रृंगार का सामान भी चोरी हुआ है। चोरों ने मंदिर के पिंड को भी कई जगह नुकसान पहुंचाया है। चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पूरे इलाके में फैलने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। असामाजिक तत्वों पर चोरी की आशंका ग्रामीणों ने कहा कि जब मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने चोरी में इन तत्वों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *