राहुल द्रविड-सचिन तेंदुलकर को मिले हेड कोच और सेलेक्टर्स चुनने की जिम्मेदारी, Sunil Gavaskar ने BCCI को दी सलाह

राहुल द्रविड-सचिन तेंदुलकर को मिले हेड कोच और सेलेक्टर्स चुनने की जिम्मेदारी, Sunil Gavaskar ने BCCI को दी सलाह

Sunil Gavaskar on Cricket Advisory Committee: दलीप ट्रॉफी के एक नियम ने सुनील गावस्कर को फिर नाराज कर दिया है। अब उन्होंने बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में बड़े बदलाव की मांग करते हुए कई दिग्गजों को शामिल करने का सुझाव दिया है। 

Sunil Gavaskar on CAC: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर खिताब जीता। इस मुकाबले में पहली पारी में ईस्ट जोन ने 708 रन बनाए और फॉलोऑन के बावजूद उसने साउथ जोन को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा। बड़ी बढ़त हासिल करने के बावजूद ईस्ट जोन फिर से बल्लेबाजी करने उतरी और खेल के 5वें दिन तक बल्लेबाजी करती रही। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर इस तरह के रवैये से नाराजगी जताई और नियमों में बदलाव की मांग की। इसके लिए उन्होंने CAC (क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी) में दिग्गज और अनुभवी क्रिकेटर्स को शामिल करने की सलाह दी।

गावस्कर ने दी BCCI को सलाह

गावस्कर का मानना है कि बीसीसीआई को अपनी क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में बड़े बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि सीएसी के दायरे को और बढ़ाना चाहिए, उसमें मशहूर क्रिकेटर्स को शामिल करना चाहिए, जिससे उसके अनुभव का इस्तेमाल हो सके। गावस्कर ने बताया कि सीएसी ऐसे मुद्दों को सुलझाने और भारतीय क्रिकेट के भविष्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ड्रॉ होने की स्थिति में लीड हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है, जिसकी गावस्कर बहुत पहले से आलोचना करते हैं। गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा, “आज बीसीसीआई में सिलेक्शन कमेटी और सीएसी के अलावा कोई कमेटी नहीं है, लेकिन अब समय आ गया है कि सीएसी का विस्तार किया जाना चाहिए। इसमें इसके दायरे को बढ़ाना चाहिए। सिर्फ सेलेक्टर और कोच के चुनाव के लिए ही नहीं, बल्कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी चीजों पर भी ध्यान देना शामिल होना चाहिए।

सहवाग और गांगुली के नाम का भी दिया सुझाव

गावस्कर का मानना है कि कमेटी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे नामों को शामिल किया जाना चाहिए, जो प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी भी बन सकते हैं। उनका मानना है कि जब यह कमेटी कप्तान और सीएसी के प्रमुख से बात करेगी, तो इसका बड़ा महत्व होगा। महिला क्रिकेट में भी ऐसी कमेटी होनी चाहिए।

आपको बता दें कि जो इस समय सीएसी में लोग मौजूद हैं, उनकी 2022 में नियुक्ति हुई थी, जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक शामिल हैं। इनकी जिम्मेदारी मुख्य कोच, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चुनना है। इन पदों के लिए समिति इंटरव्यू करती है और फिर सेलेक्ट करती है। इसी कमेटी में सुनील गावस्कर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को शामिल करना चाहते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *