पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए 5 पिंडदान पैकेज:23 हजार रुपये में करें ऑनलाइन ई-पिंडदान, 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गयाजी में चलेगा मेला

पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए 5 पिंडदान पैकेज:23 हजार रुपये में करें ऑनलाइन ई-पिंडदान, 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गयाजी में चलेगा मेला

पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान गयाजी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी किए हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक-दिवसीय और एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज का चयन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग के निर्देश पर जारी इन पैकेजों में पिंडदान अनुष्ठान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, परिवहन, आवास, भोजन, पंडा-पुजारी की सेवाएं और आवश्यक पूजन सामग्री शामिल की गई है। पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर की जा सकती है। पटना से गयाजी और राजगीर-नालंदा तक के लिए पैकेज पैकेज-A : पटना–पुनपुन घाट–गयाजी–पटना यह एक-दिवसीय पैकेज है। इसमें पटना शहर के 10 किलोमीटर क्षेत्र, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा होगी। श्रद्धालुओं को पुनपुन घाट, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान कराया जाएगा। इसमें पूजन सामग्री, पिंडदान शुल्क, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन शामिल है। होटल श्रेणी और एक से चार यात्रियों की संख्या के अनुसार पैकेज की कीमत 14,550 से 30,650 रुपये तक है। पैकेज-B : पटना–पुनपुन घाट–गयाजी–नालंदा–राजगीर–पटना यह एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज है। इसमें पटना से परिवहन, पुनपुन घाट और गयाजी में पिंडदान, पूजन सामग्री, आवास और शाकाहारी नाश्ता, दोपहर व रात का भोजन शामिल है। श्रद्धालुओं को राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। स्मारकों और पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं। इसकी कीमत 18,850 से 40,700 रुपये तक है। पैकेज-C : गयाजी एक-दिवसीय पिंडदान पैकेज इस पैकेज में गयाजी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे या 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा होगी। फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान, पंडाजी की सेवा, पूजन सामग्री, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन शामिल है। इसकी दर 11,250 से 25,250 रुपये तक निर्धारित की गई है। पैकेज-D : गयाजी एक रात्रि-दो दिवसीय पिंडदान पैकेज यह पैकेज देर रात, सुबह या शाम पिंडदान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है। इसमें परिवहन, आवास, दोपहर और रात का भोजन तथा फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान की सुविधा होगी। इसकी कीमत 16,000 से 39,500 रुपये तक है। पैकेज-E : गयाजी–राजगीर–नालंदा इस एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज में गयाजी से परिवहन, पिंडदान संबंधी सेवाएं, पूजन सामग्री, आवास और भोजन शामिल है। श्रद्धालुओं को राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण भी कराया जाएगा। स्मारकों के प्रवेश टिकट अलग से देना होगा। पैकेज की कीमत 16,550 से 32,850 रुपये तक है। 23 हजार रुपये में ऑनलाइन ई-पिंडदान जो श्रद्धालु गयाजी नहीं आ सकते, उनके लिए ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसकी दर जीएसटी सहित 23,000 रुपये है। इसमें विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पिंडदान या तर्पण, पुरोहित की सेवा, पूजन सामग्री, दक्षिणा, अनुष्ठान की वीडियो रिकॉर्डिंग और उसकी पेन ड्राइव शामिल है। पुरोहित द्वारा तीनों प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से अनुष्ठान कराया जाएगा। मंत्रोच्चार, दान-दक्षिणा और पूजन सामग्री सहित पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालु बुकिंग और जानकारी के लिए https://bstdc.bihar.gov.in/Pitripaksha/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा 8544418408 और 8294307690 पर संपर्क किया जा सकता है। पैकेज की दरों और उपलब्धता की पुष्टि बुकिंग से पहले कर लेना उपयोगी होगा। पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान गयाजी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी किए हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक-दिवसीय और एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज का चयन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग के निर्देश पर जारी इन पैकेजों में पिंडदान अनुष्ठान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, परिवहन, आवास, भोजन, पंडा-पुजारी की सेवाएं और आवश्यक पूजन सामग्री शामिल की गई है। पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर की जा सकती है। पटना से गयाजी और राजगीर-नालंदा तक के लिए पैकेज पैकेज-A : पटना–पुनपुन घाट–गयाजी–पटना यह एक-दिवसीय पैकेज है। इसमें पटना शहर के 10 किलोमीटर क्षेत्र, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा होगी। श्रद्धालुओं को पुनपुन घाट, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान कराया जाएगा। इसमें पूजन सामग्री, पिंडदान शुल्क, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन शामिल है। होटल श्रेणी और एक से चार यात्रियों की संख्या के अनुसार पैकेज की कीमत 14,550 से 30,650 रुपये तक है। पैकेज-B : पटना–पुनपुन घाट–गयाजी–नालंदा–राजगीर–पटना यह एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज है। इसमें पटना से परिवहन, पुनपुन घाट और गयाजी में पिंडदान, पूजन सामग्री, आवास और शाकाहारी नाश्ता, दोपहर व रात का भोजन शामिल है। श्रद्धालुओं को राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। स्मारकों और पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं। इसकी कीमत 18,850 से 40,700 रुपये तक है। पैकेज-C : गयाजी एक-दिवसीय पिंडदान पैकेज इस पैकेज में गयाजी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे या 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा होगी। फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान, पंडाजी की सेवा, पूजन सामग्री, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन शामिल है। इसकी दर 11,250 से 25,250 रुपये तक निर्धारित की गई है। पैकेज-D : गयाजी एक रात्रि-दो दिवसीय पिंडदान पैकेज यह पैकेज देर रात, सुबह या शाम पिंडदान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है। इसमें परिवहन, आवास, दोपहर और रात का भोजन तथा फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान की सुविधा होगी। इसकी कीमत 16,000 से 39,500 रुपये तक है। पैकेज-E : गयाजी–राजगीर–नालंदा इस एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज में गयाजी से परिवहन, पिंडदान संबंधी सेवाएं, पूजन सामग्री, आवास और भोजन शामिल है। श्रद्धालुओं को राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण भी कराया जाएगा। स्मारकों के प्रवेश टिकट अलग से देना होगा। पैकेज की कीमत 16,550 से 32,850 रुपये तक है। 23 हजार रुपये में ऑनलाइन ई-पिंडदान जो श्रद्धालु गयाजी नहीं आ सकते, उनके लिए ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसकी दर जीएसटी सहित 23,000 रुपये है। इसमें विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पिंडदान या तर्पण, पुरोहित की सेवा, पूजन सामग्री, दक्षिणा, अनुष्ठान की वीडियो रिकॉर्डिंग और उसकी पेन ड्राइव शामिल है। पुरोहित द्वारा तीनों प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से अनुष्ठान कराया जाएगा। मंत्रोच्चार, दान-दक्षिणा और पूजन सामग्री सहित पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालु बुकिंग और जानकारी के लिए https://bstdc.bihar.gov.in/Pitripaksha/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा 8544418408 और 8294307690 पर संपर्क किया जा सकता है। पैकेज की दरों और उपलब्धता की पुष्टि बुकिंग से पहले कर लेना उपयोगी होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *