अगस्त में रिटेल महंगाई 4.82% पर पहुंची:थोक महंगाई भी बढ़कर 9.92% हुई, चीन ने AI डेवलपमेंट धीमा करने को अमेरिका की चाल बताया

अगस्त में रिटेल महंगाई 4.82% पर पहुंची:थोक महंगाई भी बढ़कर 9.92% हुई, चीन ने AI डेवलपमेंट धीमा करने को अमेरिका की चाल बताया

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अगस्त में फुटकर महंगाई दर अगस्त में फुटकर महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई। जुलाई में यह 4.45% थी। इसके अलावा थोक महंगाई बढ़कर 9.92% हो गई। जुलाई में यह 9.78% थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. आलू–प्याज के दाम के साथ फुटकर महंगाई भी बढ़ी:लगातार तीसरे महीने RBI के अनुमान से ज्यादा रही, अगस्त में 4.82% पर पहुंची आलू-प्याज समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ने से अगस्त में फुटकर महंगाई दर भी बढ़ी है। यह लगातार आठवां महीना है, जब फुटकर (खुदरा) महंगाई दर बढ़ी है। अगस्त में फुटकर महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई। जुलाई में यह 4.45% थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. चीन ने AI डेवलपमेंट धीमा करने को बताया अमेरिकी चाल:एंथ्रोपिक CEO ने कहा था- खतरों से निपटने के लिए रफ्तार कम करना जरूरी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के एआई डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने के प्रस्ताव को चीन ने ‘कोल्ड वॉर प्लेबुक’ बताया है। चीनी अखबार ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर एआई की रफ्तार रोकने की मांग अमेरिका के तकनीकी एकाधिकार को बनाए रखने की एक साजिश है। पूरी खबर पढ़ें… 3. थोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92% पहुंची:8 महीने में सबसे ज्यादा; खाने-पीने की चीजें, ईंधन महंगे होने का असर अगस्त में थोक महंगाई बढ़कर 9.92% हो गई। जुलाई में यह 9.78% थी। खाने-पीने की चीजें, फ्यूल, पावर और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स महंगे होने की वजह से यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। महंगाई दर 9.92% होने का मतलब यह है कि जो सामान पिछले साल इस समय थोक बाजार में ₹100 का मिल रहा था, वह आज लगभग ₹109.92 का है। पूरी खबर पढ़ें… 4. इस हफ्ते 5 आईपीओ में निवेश का मौका:NSE का इश्यू सबसे बड़ा; लेकिन SS रिटेल और जिंदल सुप्रीम में 30% लिस्टिंग गेन का अनुमान इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 5 बड़ी कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं। इनमें NSE, हीरो मोटर्स, SS रिटेल, जिंदल सुप्रीम और सोनासिलेक्शन शामिल हैं। इन IPOs के जरिए बाजार से कुल 24,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए जाएंगे। NSE का इश्यू सबसे बड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार-रविवार और सोमवार को मार्केट बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *