हरियाणा स्कूल बालक सॉफ्टबॉल: अंडर-19 में हिसार को स्वर्ण, अंडर-17 में कांस्य पदक

हरियाणा स्कूल बालक सॉफ्टबॉल: अंडर-19 में हिसार को स्वर्ण, अंडर-17 में कांस्य पदक

झज्जर के हसनपुर स्थित एम.आर. स्कूल में 59वीं हरियाणा स्कूल बालक सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें हिसार की पीएम शिरी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा की अंडर-19 टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में जींद और रोहतक को हराया, सेमीफाइनल में फतेहाबाद पर जीत दर्ज की और फाइनल में पंचकूला को मात देकर ट्रॉफी जीती। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय, कैमरी की अंडर-17 टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम ने पहले मैच में गुरुग्राम और दूसरे में जींद को पराजित किया, लेकिन सेमीफाइनल में रोहतक से हार गई। तीसरे स्थान के मुकाबले में झज्जर को हराकर टीम ने पदक पक्का किया। समापन पर रितेंद्र, अनिल शर्मा और रूपेंद्र नांदल ने दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *