डेढ़ घंटे में किचन तक पहुंचेगा नबिया गैस सिलेंडर

डेढ़ घंटे में किचन तक पहुंचेगा नबिया गैस सिलेंडर

भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया में अब 10 किलो क्षमता वाला हल्का एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। रतन एचपी गैस एजेंसी की ओर से एचपी नबिया की लॉन्चिंग आज शाम 4 बजे से नेवालाल चौक स्थित एचपी गैस गोदाम परिसर में की जाएगी। रतन एचपी गैस एजेंसी के व्यवस्थापक मंजेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 किलो क्षमता वाले इस सिलेंडर की खासियत इसकी तेज होम डिलीवरी है। बुकिंग कराने के डेढ़ घंटे के भीतर उपभोक्ता के घर तक सिलेंडर पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सिलेंडर हल्का और उपयोग में सुविधाजनक है। इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता सिलेंडर में बची गैस की मात्रा को भी आसानी से देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि एचपी नबिया कनेक्शन के लिए वैध पहचान पत्र और पते का प्रमाण देकर कोई भी उपभोक्ता कनेक्शन ले सकता है। खासकर पूर्णिया में बाहर से आकर रहने वाले लोगों, छोटे परिवारों और ऐसे उपभोक्ताओं के लिए यह सिलेंडर उपयोगी होगा। भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया में अब 10 किलो क्षमता वाला हल्का एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। रतन एचपी गैस एजेंसी की ओर से एचपी नबिया की लॉन्चिंग आज शाम 4 बजे से नेवालाल चौक स्थित एचपी गैस गोदाम परिसर में की जाएगी। रतन एचपी गैस एजेंसी के व्यवस्थापक मंजेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 किलो क्षमता वाले इस सिलेंडर की खासियत इसकी तेज होम डिलीवरी है। बुकिंग कराने के डेढ़ घंटे के भीतर उपभोक्ता के घर तक सिलेंडर पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सिलेंडर हल्का और उपयोग में सुविधाजनक है। इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता सिलेंडर में बची गैस की मात्रा को भी आसानी से देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि एचपी नबिया कनेक्शन के लिए वैध पहचान पत्र और पते का प्रमाण देकर कोई भी उपभोक्ता कनेक्शन ले सकता है। खासकर पूर्णिया में बाहर से आकर रहने वाले लोगों, छोटे परिवारों और ऐसे उपभोक्ताओं के लिए यह सिलेंडर उपयोगी होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *