आगरा में चार कुत्तों ने बच्चे को 10 जगह काटा:इमरजेंसी में कराया भर्ती, दादी ने बचाई जान, पिता बोले-शिकायत के बाद भी नगर निगम नहीं करता कार्रवाई

आगरा में चार कुत्तों ने बच्चे को 10 जगह काटा:इमरजेंसी में कराया भर्ती, दादी ने बचाई जान, पिता बोले-शिकायत के बाद भी नगर निगम नहीं करता कार्रवाई

आगरा के ताजनगरी फेस-2 की पॉश सोसायटी एडीए हाइट्स में सोमवार शाम आवारा कुत्तों ने 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे को गिराकर कुत्तों ने उसे नोंच लिया और कई मीटर तक घसीटा। पास में खड़ी दादी ने डंडा मारकर किसी तरह कुत्तों से बच्चे की जान बचाई। हमले में मासूम के पीठ, हाथ और पैर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना के बाद सोसायटी में दहशत और आक्रोश है। राहुल गौतम पैकिंग मटेरियल का कारोबार करते हैं। वे एडीए हाइट्स में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम 7 बजे उनका 4 वर्षीय बेटा रुद्रांश गौतम सोसायटी के पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में ही दादी हेमलता गौतम खड़ी थीं। तभी बेसमेंट की ओर से 3 से 4 कुत्ते आए और रुद्रांश पर झपट पड़े। दादी ने डंडा मारकर बचाई जान
हेमलता ने बताया – बच्चा छोटा है, छूट नहीं पाया। चार कुत्ते उसे नोंचने लगे। कई मीटर तक घसीटा। मैं पार्किंग में थी, डंडा मारा तब बड़ी मुश्किल से उन्होंने छोड़ा। इससे पहले भी कुत्ते बच्चे पर हमला कर चुके हैं। बच्चों में अब डर का माहौल है। परिजन लहूलुहान हालत में रुद्रांश को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार किया। दो घंटे बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। बाहर से आकर बेसमेंट में बैठते हैं कुत्ते
पिता राहुल गौतम का कहना है कि हमला करने वाले कुत्ते सोसायटी के बाहर से आए थे। वे अक्सर बेसमेंट में बैठ जाते हैं। कई बार नगर निगम से कुत्तों को पकड़वाने की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *