लखनऊ में ऑस्कर योग साइन में गणेश उत्सव शुरू:संस्थान में 17वें साल हुई राजा गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित

लखनऊ में ऑस्कर योग साइन में गणेश उत्सव शुरू:संस्थान में 17वें साल हुई राजा गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित

लखनऊ के शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग साइन कृपा सेवा संस्थान में सोमवार को राजा गणपति महाराज का गणेश उत्सव शुरू हो गया हैं । संस्थान की ओर से पिछले 17 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुई। आचार्य श्याम ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूरी कराई। इसके बाद भक्तों ने गणपति महाराज का भव्य श्रृंगार किया। श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को गणपति महाराज की महाआरती हुई। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। उत्सव के दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजक समिति के सदस्य गणेश पवार ने बताया कि कार्यक्रम में शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा, अभिनव गुप्ता, अभियान, दिव्यांश शुक्ला और ओम प्रजापति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *