मुजफ्फरनगर में शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार, 15 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत नगरीय वितरण खंड ने सोमवार शाम करीब 7 बजे शटडाउन का शेड्यूल जारी किया। विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों पर मेंटेनेंस, बिजनेस प्लान, नगर पालिका के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के लिए तार बदलने के काम के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। जानसठ रोड उपकेंद्र: 33/11 केवी जानसठ रोड विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस और बिजनेस प्लान के काम के चलते अलमासपुर, वाटर प्लांट और सहावली जंगल क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी उपकेंद्र से जुड़े हरिवृंदावन सिटी और सुरेंद्र नगर में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा। जिला अस्पताल उपकेंद्र: 33/11 केवी जिला अस्पताल उपकेंद्र के CT-1 सरवट फीडर क्षेत्र में बिजनेस प्लान के तहत काम होगा। यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाउन हॉल उपकेंद्र: नगर पालिका परिषद के सौंदर्यीकरण कार्य के चलते 33/11 केवी टाउन हॉल उपकेंद्र से जुड़े ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, बालाजी चौक और शिव चौक क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पचैण्डा रोड उपकेंद्र: 33/11 केवी पचैण्डा रोड उपकेंद्र के नसीरपुर फीडर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए तार बदलने का काम होगा। इसके लिए दो चरणों में शटडाउन रहेगा। पहले चरण में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता नगरीय सागरमल ने बताया कि कार्य की स्थिति और काम की अधिकता के आधार पर शटडाउन के समय में बदलाव किया जा सकता है। बिजली कटौती के दौरान पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए नगर पालिका परिषद से समय पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले आवश्यक पानी का भंडारण कर लें। बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। 15 सितंबर का शटडाउन शेड्यूल सुबह 7 से 11 बजे: नसीरपुर फीडर क्षेत्र
सुबह 8 से दोपहर 12 बजे: अलमासपुर, वाटर प्लांट, सहावली जंगल
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे: CT-1 सरवट फीडर
सुबह 9 से दोपहर 1 बजे: ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, बालाजी चौक, शिव चौक
दोपहर 1 से शाम 4 बजे: हरिवृंदावन सिटी, सुरेंद्र नगर
दोपहर 3 से शाम 5 बजे: नसीरपुर फीडर क्षेत्र

