मोहाली में कार से नशा बरामद, दो गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान तलाशी में हेरोइन व आइस बरामद, यूपी के आरोपी दिल्ली में रहते हैं

मोहाली में कार से नशा बरामद, दो गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान तलाशी में हेरोइन व आइस बरामद, यूपी के आरोपी दिल्ली में रहते हैं

मोहाली नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालड़ू पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 5 ग्राम ‘आइस’ (ICE) जैसा महंगा सिंथेटिक ड्रग बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनके पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसआई गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की गश्त और चेकिंग कर रही थी। नाहर फैक्ट्री के पास लगाए गए नाकेबंदी और चेकपॉइंट के दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP-27-CT-4397) वहां से गुजरती दिखाई दी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार को रुकवाया और उसमें सवार दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से उक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद (पुत्र शान मोहम्मद) -यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के जलालाबाद गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। मोहम्मद अयान (पुत्र असरत अली) – यह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के सोहोता बहादुरपुर गांव का मूल निवासी है और फिलहाल नई दिल्ली के छतरपुर स्थित गदाहीपुर इलाके में रह रहा था। सप्लाई नेटवर्क और सोर्स की तलाश में जुटी पुलिस प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे पंजाब या अन्य इलाकों में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालते हुए इस तस्करी से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और संपर्कों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *