स्कूल के बाहर बच्चे को ढूंढती मां का वीडियो वायरल:रोते हुए मां ने स्कूल पर लगाया आरोप, CMS ने कहा- बच्चा सकुशल घर पहुंचा

स्कूल के बाहर बच्चे को ढूंढती मां का वीडियो वायरल:रोते हुए मां ने स्कूल पर लगाया आरोप, CMS ने कहा- बच्चा सकुशल घर पहुंचा

लखनऊ के CMS स्कूल के बाहर रोते हुए मां का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मां स्कूल में अपने बच्चे को ढूंढते हुए बेहद परेशान नजर आ रही है। वीडियो में मां के चीखने और बच्चे को तलाशने की आवाज सुनाई दे रही है। स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे के गायब होने की बात कही जा रही है। वीडियो में स्कूल के बाहर अफरा तफरी भरा माहौल दिख रहा है। वीडियो में मां इधर-उधर भागकर बच्चे को तलाशती और मदद मांगती सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद CMS की ओर से भी एक वीडियो जारी किया गया। स्कूल का दावा – बच्चा खुद से घर पहुंचा CMS प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि वीडियो शनिवार का है। बच्चा पूरी तरह सकुशल है। उन्होंने बताया कि मां के घर पहुंचने से पहले ही बच्चा घर पहुंच गया था। बच्चे को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। स्कूल की ओर से जारी वीडियो में निर्भय नाम का बच्चा घर में मौजूद दिख रहा है। बच्चे ने बताया कि छुट्टी के समय उसकी मां किसी से बात कर रही थीं। इसी दौरान उसने मां का हाथ छुड़ाया और सीधे घर पहुंच गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *