दरभंगा में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:एक दिन पहले घर से निकला था, दो दिन पहले नई बाइक भी खरीदी थी

दरभंगा में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:एक दिन पहले घर से निकला था, दो दिन पहले नई बाइक भी खरीदी थी

दरभंगा में सोमवार की सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। मृतक थनेश्वर पासवान का बेटा राजा पासवान (30) है। शव गांव के प्लस टू हाईस्कूल के समीप स्थित मोती खान की गाछी में मिला। 2 दिन पहले ही उसने नई बाइक खरीदी थी। सूचना पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा भराठी गांव की है। फिलहाल अभी ये पता नहीं है कि मौत कैसे हुई। पुलिस की जांच जारी है। मोबाइल छोड़कर घर से निकला था
परिजन विनोद पासवान के अनुसार राजा पासवान गांव में रहकर मजदूरी करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बाइक और मोबाइल घर पर ही छोड़कर बाहर निकला था। देर शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। राजा शादीशुदा था और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं।
महिला ने देखी पहले लाश सोमवार को गांव के कुछ लोग गाछी की ओर बकरी चराने गए थे। इसी दौरान एक महिला की नजर पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। उसने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। दरभंगा में सोमवार की सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। मृतक थनेश्वर पासवान का बेटा राजा पासवान (30) है। शव गांव के प्लस टू हाईस्कूल के समीप स्थित मोती खान की गाछी में मिला। 2 दिन पहले ही उसने नई बाइक खरीदी थी। सूचना पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा भराठी गांव की है। फिलहाल अभी ये पता नहीं है कि मौत कैसे हुई। पुलिस की जांच जारी है। मोबाइल छोड़कर घर से निकला था
परिजन विनोद पासवान के अनुसार राजा पासवान गांव में रहकर मजदूरी करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बाइक और मोबाइल घर पर ही छोड़कर बाहर निकला था। देर शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। राजा शादीशुदा था और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं।
महिला ने देखी पहले लाश सोमवार को गांव के कुछ लोग गाछी की ओर बकरी चराने गए थे। इसी दौरान एक महिला की नजर पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। उसने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *