UCC पर Sanjay Jha जल्द मिलेंगे Amit Shah से, 14 सितंबर की रात तक की मुख्य खबरें

UCC पर Sanjay Jha जल्द मिलेंगे Amit Shah से, 14 सितंबर की रात तक की मुख्य खबरें

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि58 यूसीसी लीड जद(यू)
यूसीसी के विषय पर राजग में हलचल, गृह मंत्री से जल्द मुलाकात करेंगे संजय झा
नयी दिल्ली/पटना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोमवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही शाह से मुलाकात करेंगे और फिर उनकी पार्टी अपना रुख तय करेगी।

वि36 चीन भारत वांग
चिनफिंग और मोदी के बीच भारत-चीन के साझेदार बनने पर सबसे महत्वपूर्ण सहमति बनी: वांग
बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई बैठक में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच इस बात पर ‘‘सबसे महत्वपूर्ण सहमति’’ बनी कि चीन और भारत को साझेदार होना चाहिए।

दि52 भाजपा कांग्रेस ब्रिक्स
ब्रिक्स रात्रिभोज पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को भाजपा ने हास्यास्पद और शर्मनाक करार दिया
नयी दिल्ली, भाजपा ने सोमवार को कहा कि यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता के बावजूद, कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज की व्यंजन सूची पर ही ‘‘पूरी तरह से केंद्रित’’ रहीं, जिससे गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस बात न कह पाने की उनकी अक्षमता उजागर हुई और यह साबित हुआ कि वे सचमुच में ‘‘नाराज फूफा’’ हैं।

दि50 सीबीआई दिशा सालियान लीड प्राथमिकी
सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की
नयी दिल्ली, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रादे160 महाराष्ट्र शाह दूसरी लीड भाषाएं
हिंदी का इस्तेमाल विभिन्न भाषाओं के बीच एक कड़ी के रूप में किया जाना चाहिए: शाह
मुंबई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में देश की सबसे समृद्ध बहुभाषी संस्कृति है, जहां लोग कई भाषाएं बोलते हैं।

प्रादे154 उप्र जलभराव निलंबन
वाराणसी शहर में जलभराव का मामला : लापरवाही के आरोप में अधिशासी अभियंता निलंबित
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में जलभराव के मामले में कथित लापरवाही के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रादे136 बंगाल एनसीपीआई भाजपा लीड बसुनिया
बसुनिया ने 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने का किया दावा; साथी सांसदों, भाजपा का इनकार
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने सोमवार को दावा किया कि एनसीपीआई का दामन थाम चुके 20 में से 17 सांसद अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। हालांकि साथी बागी सांसदों ने इस दावे को तत्काल खारिज कर दिया।

प्रादे144 राजस्थान निकाय तीसरी लीड मतगणना
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर बनाई बढ़त, कई वार्ड में मतगणना जारी
जयपुर, राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर बढ़त बना ली। अब तक घोषित 10,210 वार्ड के परिणामों में भाजपा ने 4,171 सीट पर जबकि कांग्रेस ने 3,597 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि27 ब्रिक्स भारत विशेषज्ञ
भारत की ब्रिक्स मेजबानी सफल रही, आम सहमति बनाने में मदद मिली: अमेरिकी विश्लेषक
अन्नापोलिस (अमेरिका), अमेरिका के एक विश्लेषक ने कहा है कि भारत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की और पहले दिन जारी व्यापक साझा घोषणा ने अलग-अलग विचार रखने वाले देशों के बीच सहमति बनाने की देश की क्षमता को प्रदर्शित किया।

अर्थ38 लीड मुद्रास्फीति खुदरा
खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.82 प्रतिशत हुई
नयी दिल्ली, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से अगस्त महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के मध्यम अवधि के लक्ष्य (चार प्रतिशत) से ऊपर बनी हुई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

खेल26 खेल भारत लीड संभावना
वरुण चोट के कारण बाहर, पांचवें गेंदबाज को लेकर दुविधा, भारत की नजरें श्रृंखला जीतने पर
नयी दिल्ली, पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी और इस दौरान पांचवें गेंदबाज की समस्या का समाधान भी निकालना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *