फुल्लीडुमर में प्रीति कुमारी ने संभाला बीडीओ का पदभार:तत्कालीन बीडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा गया था, अब विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद

फुल्लीडुमर में प्रीति कुमारी ने संभाला बीडीओ का पदभार:तत्कालीन बीडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा गया था, अब विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद

बांका के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के आदेश पर फुल्लीडुमर प्रखंड में सोमवार को प्रीति कुमारी ने नई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदभार संभाल लिया। तत्कालीन बीडीओ अमित प्रताप सिंह के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद यह पद खाली था। अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात पदभार ग्रहण करने के बाद प्रीति कुमारी ने प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया। उन्होंने प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। एक सितंबर को गिरफ्तार हुए थे तत्कालीन बीडीओ गौरतलब है कि फुल्लीडुमर के तत्कालीन बीडीओ अमित प्रताप सिंह को एक सितंबर को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से बीडीओ का पद रिक्त था। अब नई बीडीओ के पदभार संभालने के बाद प्रखंड में प्रशासनिक और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत पदभार ग्रहण के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ मनोज प्रभाकर, बीएओ, आरओ शमा प्रवीण, बीपीआरओ शशि कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके देकर नई बीडीओ का स्वागत किया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अजय यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रीति कुमारी को बुके देकर शुभकामनाएं दीं। योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता नई बीडीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करने की अपील की। बांका के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के आदेश पर फुल्लीडुमर प्रखंड में सोमवार को प्रीति कुमारी ने नई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदभार संभाल लिया। तत्कालीन बीडीओ अमित प्रताप सिंह के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद यह पद खाली था। अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात पदभार ग्रहण करने के बाद प्रीति कुमारी ने प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया। उन्होंने प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। एक सितंबर को गिरफ्तार हुए थे तत्कालीन बीडीओ गौरतलब है कि फुल्लीडुमर के तत्कालीन बीडीओ अमित प्रताप सिंह को एक सितंबर को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से बीडीओ का पद रिक्त था। अब नई बीडीओ के पदभार संभालने के बाद प्रखंड में प्रशासनिक और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत पदभार ग्रहण के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ मनोज प्रभाकर, बीएओ, आरओ शमा प्रवीण, बीपीआरओ शशि कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके देकर नई बीडीओ का स्वागत किया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अजय यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रीति कुमारी को बुके देकर शुभकामनाएं दीं। योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता नई बीडीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *