“विकास फौजी ने मुझे टॉर्चर किया। सोशल मीडिया पर उसने मुझे परेशान किया। लाइव आकर उसने मेरे चरित्र पर उंगली उठाई। मेरी तस्वीर पर 10-20 रुपए का रेट लगाया। लाइव में विकास ने कहा कि इंद्रा पार्क में आओ, मीटअप करेंगे। उसने मेरे अलावा दो और महिलाओं का नाम लेते हुए कहा कि तीनों से मैं शादी करूंगा और पार्क में ही सुहागरात मनाऊंगा। इसके बाद दूसरे के घर में छोड़ दूंगा। इसके बाद मैंने विकास के खिलाफ आवेदन दिया, तो क्या गलत किया?” ये बातें लखनऊ की एक महिला वीडियो क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कही हैं। दरअसल, फेसबुक पर ‘विकास फौजी’ नाम से दो अकाउंट हैं। इन्हें मुजफ्फरपुर का विकास कुमार चलाता है। वह SSB सेक्टर हेडक्वार्टर में ASI के पद पर तैनात था। पीड़िता ने उसके खिलाफ 7 सितंबर को SSB में आवेदन दिया था। SSB ने जांच के बाद 11 सितंबर को विकास को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया से कमाई कराने का झांसा देकर मुजफ्फरपुर बुलाता था सोशल मीडिया पर विकास की अच्छी फॉलोइंग है। वह अक्सर मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क समेत अन्य पार्कों में ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मीटअप करता था। इन मीटअप में मुजफ्फरपुर के अलावा दिल्ली और यूपी तक के क्रिएटर्स भी पहुंचते थे। पीड़िता का आरोप है कि फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया से कमाई कराने का झांसा देकर विकास ने महिला क्रिएटर्स से संपर्क बढ़ाया। बाद में वह उन्हें गलत मैसेज भेजने, रुपए के लिए दबाव बनाने, ऑनलाइन बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। सिटी पार्क में जुटती थी ब्लॉगर्स की भीड़ लखनऊ की पीड़िता कहती हैं, मैं फेसबुक पर वीडियो और कंटेंट क्रिएशन का काम करती हूं। नवंबर में मुझे सोशल मीडिया के जरिए विकास फौजी के बारे में पता चला। इसके बाद मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क में एक मीटअप हुआ। वहां बड़ी संख्या में फॉलोअर्स और ब्लॉगर मौजूद थे। विकास ने मुझे बताया कि वह मेरे फॉलोअर्स बढ़ा सकता है और फेसबुक पेज को सही तरीके से चलाकर कमाई करने में मदद कर सकता है। इसी उम्मीद में मैं उसके संपर्क में आई। बाद में विकास का व्यवहार बदलने लगा। वह गलत मैसेज करने लगा। रुपए को लेकर भी मुझ पर दबाव बनाया गया। मीटअप में फॉलोअर्स से पांव धुलवाने का भी आरोप पीड़िता का आरोप है कि विकास फौजी मीटअप के दौरान अपने फॉलोअर्स के बीच खास तरह का प्रभाव दिखाता था। वह फॉलोअर्स से अपने पैर तक धुलवाता था। रविवार को वह अक्सर तीन युवतियों के साथ सिटी पार्क पहुंचता था। वहां महिला और पुरुष ब्लॉगर्स की भीड़ जुटती थी। वहीं, चर्चा है कि पेज बनाकर सोशल मीडिया से कमाई करने के तरीके सिखाने के नाम पर प्रति व्यक्ति करीब 5 हजार रुपए भी लिए जाते थे। मीटअप के नाम पर घर बुलाने, वीडियो बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने जैसे आरोप भी सामने आए हैं। दिल्ली की महिला से भी गलत व्यवहार किया पीड़िता ने अपने वीडियो में दावा किया, “मेरे अलावा दो अन्य महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया गया।” पीड़िता ने दिल्ली की एक महिला का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उसे मुजफ्फरपुर बुलाया गया था और रहने की व्यवस्था करने की बात कही गई थी। वहां रुकने के दौरान उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए लेने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि, दिल्ली की उक्त महिला ने फिलहाल सार्वजनिक रूप से सामने आकर इस मामले में अपना पक्ष नहीं रखा है। विकास के परिजनों पर भी बदनाम करने का आरोप पीड़िता ने विकास फौजी की मुंहबोली बहन और भांजे पर भी सोशल मीडिया के जरिए उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाकर उसे भद्दी गालियां दी जा रही हैं। उसने ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कहा, “मैं इस संबंध में लखनऊ के आलमबाग थाने में भी शिकायत करूंगी।” महिला की शिकायत के बाद SSB ने किया सस्पेंड महिला ब्लॉगर की शिकायत और सामने आए आरोपों के बाद SSB ने विकास के खिलाफ विभागीय जांच भी गठित की है। जांच से जुड़े इनपुट के अनुसार, कमेटी ने महिला फेसबुक ब्लॉगर के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और अन्य आरोपों की जांच की। जांच में यह भी सामने आया कि विकास कुमार ने भारत सरकार के सोशल मीडिया से जुड़े सर्विस रूल्स का पालन नहीं किया। बिना विभागीय अनुमति के सिटी पार्क में फेसबुक ब्लॉगर्स के साथ मीटिंग करने का मामला भी जांच के दायरे में रहा। जांच कमेटी के अनुसार, मीटअप के दौरान गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणियों से जुड़े तथ्य सामने आए। साथ ही, विवाद खड़ा कर ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर हासिल करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार सस्पेंड किया SSB सेक्टर हेडक्वार्टर, मुजफ्फरपुर के सेकंड-इन-कमांड रजनीश कुमार मोरल ने बताया कि ब्लॉगर्स की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद जांच टीम गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ASI को निलंबित किया गया है। “विकास फौजी ने मुझे टॉर्चर किया। सोशल मीडिया पर उसने मुझे परेशान किया। लाइव आकर उसने मेरे चरित्र पर उंगली उठाई। मेरी तस्वीर पर 10-20 रुपए का रेट लगाया। लाइव में विकास ने कहा कि इंद्रा पार्क में आओ, मीटअप करेंगे। उसने मेरे अलावा दो और महिलाओं का नाम लेते हुए कहा कि तीनों से मैं शादी करूंगा और पार्क में ही सुहागरात मनाऊंगा। इसके बाद दूसरे के घर में छोड़ दूंगा। इसके बाद मैंने विकास के खिलाफ आवेदन दिया, तो क्या गलत किया?” ये बातें लखनऊ की एक महिला वीडियो क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कही हैं। दरअसल, फेसबुक पर ‘विकास फौजी’ नाम से दो अकाउंट हैं। इन्हें मुजफ्फरपुर का विकास कुमार चलाता है। वह SSB सेक्टर हेडक्वार्टर में ASI के पद पर तैनात था। पीड़िता ने उसके खिलाफ 7 सितंबर को SSB में आवेदन दिया था। SSB ने जांच के बाद 11 सितंबर को विकास को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया से कमाई कराने का झांसा देकर मुजफ्फरपुर बुलाता था सोशल मीडिया पर विकास की अच्छी फॉलोइंग है। वह अक्सर मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क समेत अन्य पार्कों में ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मीटअप करता था। इन मीटअप में मुजफ्फरपुर के अलावा दिल्ली और यूपी तक के क्रिएटर्स भी पहुंचते थे। पीड़िता का आरोप है कि फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया से कमाई कराने का झांसा देकर विकास ने महिला क्रिएटर्स से संपर्क बढ़ाया। बाद में वह उन्हें गलत मैसेज भेजने, रुपए के लिए दबाव बनाने, ऑनलाइन बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। सिटी पार्क में जुटती थी ब्लॉगर्स की भीड़ लखनऊ की पीड़िता कहती हैं, मैं फेसबुक पर वीडियो और कंटेंट क्रिएशन का काम करती हूं। नवंबर में मुझे सोशल मीडिया के जरिए विकास फौजी के बारे में पता चला। इसके बाद मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क में एक मीटअप हुआ। वहां बड़ी संख्या में फॉलोअर्स और ब्लॉगर मौजूद थे। विकास ने मुझे बताया कि वह मेरे फॉलोअर्स बढ़ा सकता है और फेसबुक पेज को सही तरीके से चलाकर कमाई करने में मदद कर सकता है। इसी उम्मीद में मैं उसके संपर्क में आई। बाद में विकास का व्यवहार बदलने लगा। वह गलत मैसेज करने लगा। रुपए को लेकर भी मुझ पर दबाव बनाया गया। मीटअप में फॉलोअर्स से पांव धुलवाने का भी आरोप पीड़िता का आरोप है कि विकास फौजी मीटअप के दौरान अपने फॉलोअर्स के बीच खास तरह का प्रभाव दिखाता था। वह फॉलोअर्स से अपने पैर तक धुलवाता था। रविवार को वह अक्सर तीन युवतियों के साथ सिटी पार्क पहुंचता था। वहां महिला और पुरुष ब्लॉगर्स की भीड़ जुटती थी। वहीं, चर्चा है कि पेज बनाकर सोशल मीडिया से कमाई करने के तरीके सिखाने के नाम पर प्रति व्यक्ति करीब 5 हजार रुपए भी लिए जाते थे। मीटअप के नाम पर घर बुलाने, वीडियो बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने जैसे आरोप भी सामने आए हैं। दिल्ली की महिला से भी गलत व्यवहार किया पीड़िता ने अपने वीडियो में दावा किया, “मेरे अलावा दो अन्य महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया गया।” पीड़िता ने दिल्ली की एक महिला का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उसे मुजफ्फरपुर बुलाया गया था और रहने की व्यवस्था करने की बात कही गई थी। वहां रुकने के दौरान उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए लेने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि, दिल्ली की उक्त महिला ने फिलहाल सार्वजनिक रूप से सामने आकर इस मामले में अपना पक्ष नहीं रखा है। विकास के परिजनों पर भी बदनाम करने का आरोप पीड़िता ने विकास फौजी की मुंहबोली बहन और भांजे पर भी सोशल मीडिया के जरिए उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाकर उसे भद्दी गालियां दी जा रही हैं। उसने ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कहा, “मैं इस संबंध में लखनऊ के आलमबाग थाने में भी शिकायत करूंगी।” महिला की शिकायत के बाद SSB ने किया सस्पेंड महिला ब्लॉगर की शिकायत और सामने आए आरोपों के बाद SSB ने विकास के खिलाफ विभागीय जांच भी गठित की है। जांच से जुड़े इनपुट के अनुसार, कमेटी ने महिला फेसबुक ब्लॉगर के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और अन्य आरोपों की जांच की। जांच में यह भी सामने आया कि विकास कुमार ने भारत सरकार के सोशल मीडिया से जुड़े सर्विस रूल्स का पालन नहीं किया। बिना विभागीय अनुमति के सिटी पार्क में फेसबुक ब्लॉगर्स के साथ मीटिंग करने का मामला भी जांच के दायरे में रहा। जांच कमेटी के अनुसार, मीटअप के दौरान गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणियों से जुड़े तथ्य सामने आए। साथ ही, विवाद खड़ा कर ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर हासिल करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार सस्पेंड किया SSB सेक्टर हेडक्वार्टर, मुजफ्फरपुर के सेकंड-इन-कमांड रजनीश कुमार मोरल ने बताया कि ब्लॉगर्स की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद जांच टीम गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ASI को निलंबित किया गया है।

