ट्रक चालक से लूट का 4 घंटे में खुलासा:बक्सर में 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 बाइक और 3 मोबाइल बरामद, चौथे की तलाश

ट्रक चालक से लूट का 4 घंटे में खुलासा:बक्सर में 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 बाइक और 3 मोबाइल बरामद, चौथे की तलाश

बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और लूटे गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में नावानगर थाना में कांड संख्या 86/26 दर्ज है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को छबडुआ मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी मदद से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस
विशेष टीम ने जानकारी की पुष्टि के बाद जांच शुरू की। तकनीकी मदद से संदिग्धों के ठिकानों का पता लगाया गया और वहां छापेमारी की गई। पुलिस ने मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने लूटपाट की बात कबूल की। जरूरतें पूरी करने के लिए करते थे छिनतई
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वे अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों से छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, पिता अखिलेश पासवान, निवासी छवडुआ, थाना नावानगर; कृष्ण कुमार, पिता अशोक सिंह, निवासी अटमी डेरा, थाना वासुदेवा और अभिषेक कुमार, पिता अशोक सिंह, निवासी कुंजारा, थाना सिकरौल शामिल हैं। कृष्ण पर 2024 में भी केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार के खिलाफ रोहतास जिले के दावथ थाना में वर्ष 2024 में धारा 393 के तहत एक मामला दर्ज है। चौथे आरोपी की तलाश जारी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीआईयू और कई थानों की टीम शामिल
छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सिकरौल थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और लूटे गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में नावानगर थाना में कांड संख्या 86/26 दर्ज है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को छबडुआ मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी मदद से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस
विशेष टीम ने जानकारी की पुष्टि के बाद जांच शुरू की। तकनीकी मदद से संदिग्धों के ठिकानों का पता लगाया गया और वहां छापेमारी की गई। पुलिस ने मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने लूटपाट की बात कबूल की। जरूरतें पूरी करने के लिए करते थे छिनतई
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वे अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों से छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, पिता अखिलेश पासवान, निवासी छवडुआ, थाना नावानगर; कृष्ण कुमार, पिता अशोक सिंह, निवासी अटमी डेरा, थाना वासुदेवा और अभिषेक कुमार, पिता अशोक सिंह, निवासी कुंजारा, थाना सिकरौल शामिल हैं। कृष्ण पर 2024 में भी केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार के खिलाफ रोहतास जिले के दावथ थाना में वर्ष 2024 में धारा 393 के तहत एक मामला दर्ज है। चौथे आरोपी की तलाश जारी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीआईयू और कई थानों की टीम शामिल
छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सिकरौल थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *