कौशांबी अस्पताल में दो प्रसूताओं के लॉकेट चोरी:प्रसव के बाद गायब हुए सोने के लॉकेट, नर्सों पर पैसे मांगने का भी आरोप

कौशांबी अस्पताल में दो प्रसूताओं के लॉकेट चोरी:प्रसव के बाद गायब हुए सोने के लॉकेट, नर्सों पर पैसे मांगने का भी आरोप

कौशांबी मेडिकल कॉलेज में दो प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। दोनों मामलों में प्रसूताओं के परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ऊनो गांव के धनेश कुमार मौर्या ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर को अपनी पत्नी अंजली देवी को मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। रात करीब 10:56 बजे अंजली ने एक बेटे को जन्म दिया। धनेश के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट गायब था। वार्ड में पहुंचने के बाद जब अंजली ने लॉकेट मांगा, तो नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। रामपुर बढ़नावां के महेंद्र यादव ने भी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे मोनिका ने भी एक बेटे को जन्म दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच महेंद्र का कहना है कि प्रसव के बाद मोनिका ने नर्स से अपना लॉकेट लाने को कहा। आरोप है कि नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद महेंद्र ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों प्रसूताओं के साथ आईं घर की महिलाएं बिट्टन देवी और आशा देवी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके साथ की प्रसूताओं के लॉकेट गायब हुए हैं। इसके अलावा, दोनों प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर ज्यादा पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर सीएमओ डॉ. संजय प्रसाद का कहना है कि मामला गंभीर है और इसकी जांच कराई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *