झज्जर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:खेत से घर लौट रहे थे दोनों युवक, ब्रेकर के पास पीछे से मारी टक्कर; दूसरा गंभीर घायल, PGI रोहतक रेफर

झज्जर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:खेत से घर लौट रहे थे दोनों युवक, ब्रेकर के पास पीछे से मारी टक्कर; दूसरा गंभीर घायल, PGI रोहतक रेफर

झज्जर जिले के जहाजगढ़-माजरा मार्ग पर ब्रेकर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय जयपाल पुत्र करतार सिंह निवासी एमपी माजरा के रूप में हुई है। घायल जयदीप भी एमपी माजरा गांव का रहने वाला बताया गया है। दोनों बाइक पर सवार होकर खेत में गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जहाजगढ़-माजरा मार्ग पर ब्रेकर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपाल ने नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल का PGI रोहतक में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सहित अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *