दरभंगा- पुलिस बनकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में दिखी पूरी घटना

दरभंगा- पुलिस बनकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में दिखी पूरी घटना

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज नाका नंबर-6 निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साह से रविवार को दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने सोने की दो अंगूठी ठग ली। घटना रहमगंज मोहल्ले में रामजानकी हनुमान मंदिर के सामने हुई। पीड़ित ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की पहचान कर सोने की अंगूठी बरामद करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार को वह निजी काम से बाजार गए थे। काम समाप्त करने के बाद रहमगंज स्थित रामजानकी हनुमान मंदिर के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़े होकर भगवान को प्रणाम कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को पुलिस प्रशासन का व्यक्ति बताते हुए बुजुर्ग को अपने पास बुलाया। इसी बीच दो अन्य व्यक्ति भी बाइक से वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पैर छुकर प्रणाम किया, गले में पहनी चेन उतारने को कहा पीड़ित के मुताबिक, एक आरोपी ने मेरे पैर छुकर प्रणाम भी किया। आरोपियों ने पहले वहां मौजूद एक व्यक्ति से गले में पहनी चेन उतारने को कहा। इसके बाद सोने की अंगूठी उतारने को कहा। आरोपियों ने कहा कि सोना पहनकर घूमने से छिनतई की घटनाएं हो सकती हैं। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी दोनों सोने की अंगूठियां उतार दीं। आरोपियों ने अंगूठियों और चेन को अलग-अलग कागज में लपेट दिया। इसके बाद बुजुर्ग को कागज की एक पुड़िया थमा दी और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब बुजुर्ग ने पुड़िया खोलकर देखा तो उसमें सोने के बजाय रोल्ड गोल्ड की चेन थी। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित के अनुसार दोनों अंगूठियों का वजन करीब 12 ग्राम था। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया पीड़ित का बेटा रेलवे में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में कानपुर में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह बुजुर्ग से ठगी की घटना गंभीर है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई और सोना बरामद करने की मांग की। एसडीपीओ बोले- सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान जारी एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुजुर्ग से ठगी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस तरह की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं के फुटेज और आरोपियों की पहचान के बाद स्पष्ट होगा कि घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है या अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी और ठगी किए गए सोने की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज नाका नंबर-6 निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साह से रविवार को दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने सोने की दो अंगूठी ठग ली। घटना रहमगंज मोहल्ले में रामजानकी हनुमान मंदिर के सामने हुई। पीड़ित ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की पहचान कर सोने की अंगूठी बरामद करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार को वह निजी काम से बाजार गए थे। काम समाप्त करने के बाद रहमगंज स्थित रामजानकी हनुमान मंदिर के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़े होकर भगवान को प्रणाम कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को पुलिस प्रशासन का व्यक्ति बताते हुए बुजुर्ग को अपने पास बुलाया। इसी बीच दो अन्य व्यक्ति भी बाइक से वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पैर छुकर प्रणाम किया, गले में पहनी चेन उतारने को कहा पीड़ित के मुताबिक, एक आरोपी ने मेरे पैर छुकर प्रणाम भी किया। आरोपियों ने पहले वहां मौजूद एक व्यक्ति से गले में पहनी चेन उतारने को कहा। इसके बाद सोने की अंगूठी उतारने को कहा। आरोपियों ने कहा कि सोना पहनकर घूमने से छिनतई की घटनाएं हो सकती हैं। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी दोनों सोने की अंगूठियां उतार दीं। आरोपियों ने अंगूठियों और चेन को अलग-अलग कागज में लपेट दिया। इसके बाद बुजुर्ग को कागज की एक पुड़िया थमा दी और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब बुजुर्ग ने पुड़िया खोलकर देखा तो उसमें सोने के बजाय रोल्ड गोल्ड की चेन थी। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित के अनुसार दोनों अंगूठियों का वजन करीब 12 ग्राम था। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया पीड़ित का बेटा रेलवे में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में कानपुर में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह बुजुर्ग से ठगी की घटना गंभीर है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई और सोना बरामद करने की मांग की। एसडीपीओ बोले- सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान जारी एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुजुर्ग से ठगी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस तरह की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं के फुटेज और आरोपियों की पहचान के बाद स्पष्ट होगा कि घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है या अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी और ठगी किए गए सोने की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *