खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में सोमवार को दो सगे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भरसो पंचायत के बंधकट्टा के पास हुई। मृतकों की पहचान तेलिया बथान गांव निवासी इतवारी मंडल के बेटे गोविंद कुमार और जय जय कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 14 से 16 साल बताई जा रही है। तेलिया बथान गांव के कुछ लोग बंधकट्टा के पास पानी में नहा रहे थे। गोविंद कुमार और उसके भाई जय जय कुमार भी उनके साथ स्नान करने लगे। नहाते समय गोविंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख जय जय उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। इस दौरान दोनों तेज धार की चपेट में आ गए और पानी में डूब गए। आधे घंटे में दोनों को निकाला गया बाहर घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ गोताखोरों और आपदा मित्र की टीम ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि एक बच्चे को बाहर निकालने के बाद उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत मुखिया की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर परबत्ता अंचलाधिकारी हरिनाथ राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी से बच्चे को परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रास्ते में आपदा मित्र ऋषिकेश कुमार ने CPR भी दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। डॉक्टर आशुतोष कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर SDRF टीम को भी भेजा गया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों ने बच्चों को पानी से निकाल लिया था। घटनास्थल से आई तस्वीरें… अस्पताल पहुंचे एसडीओ और डीएसपी घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी संजय कुमार और डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर परबत्ता अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसडीओ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। जिले के कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है और जगह-जगह गहरे गड्ढे एवं तेज धार हैं। ऐसे में बच्चों को पानी में नहाने के लिए नहीं भेजने की अपील की गई है। एसडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित पंचायतों में लगातार माइकिंग कराकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। घाटों और संवेदनशील स्थानों पर नाव, गोताखोर एवं आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिजनों को सरकार के प्रावधान के अनुसार 24 घंटे के भीतर आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत की खबर से तेलिया बथान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल और अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना रहा। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में सोमवार को दो सगे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भरसो पंचायत के बंधकट्टा के पास हुई। मृतकों की पहचान तेलिया बथान गांव निवासी इतवारी मंडल के बेटे गोविंद कुमार और जय जय कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 14 से 16 साल बताई जा रही है। तेलिया बथान गांव के कुछ लोग बंधकट्टा के पास पानी में नहा रहे थे। गोविंद कुमार और उसके भाई जय जय कुमार भी उनके साथ स्नान करने लगे। नहाते समय गोविंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख जय जय उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। इस दौरान दोनों तेज धार की चपेट में आ गए और पानी में डूब गए। आधे घंटे में दोनों को निकाला गया बाहर घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ गोताखोरों और आपदा मित्र की टीम ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि एक बच्चे को बाहर निकालने के बाद उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत मुखिया की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर परबत्ता अंचलाधिकारी हरिनाथ राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी से बच्चे को परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रास्ते में आपदा मित्र ऋषिकेश कुमार ने CPR भी दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। डॉक्टर आशुतोष कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर SDRF टीम को भी भेजा गया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों ने बच्चों को पानी से निकाल लिया था। घटनास्थल से आई तस्वीरें… अस्पताल पहुंचे एसडीओ और डीएसपी घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी संजय कुमार और डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर परबत्ता अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसडीओ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। जिले के कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है और जगह-जगह गहरे गड्ढे एवं तेज धार हैं। ऐसे में बच्चों को पानी में नहाने के लिए नहीं भेजने की अपील की गई है। एसडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित पंचायतों में लगातार माइकिंग कराकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। घाटों और संवेदनशील स्थानों पर नाव, गोताखोर एवं आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिजनों को सरकार के प्रावधान के अनुसार 24 घंटे के भीतर आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत की खबर से तेलिया बथान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल और अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना रहा।

