अयोध्या में 10 दिवसीय गणेश उत्सव आज से शुरू:जानकी महल ट्रस्ट में भगवान गणेश के लिए 70 किलो चांदी विशेष सिंहासन बना

अयोध्या में 10 दिवसीय गणेश उत्सव आज से शुरू:जानकी महल ट्रस्ट में भगवान गणेश के लिए 70 किलो चांदी विशेष सिंहासन बना

अयोध्या में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आरंभ हो गया है। राम मंदिर परिसर में भगवान गणेश की मूर्ति का पूजन और अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया।इसके बाद हुई आरती आकर्षण का केंद्र बनी रही।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में गणेश जी के मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गणपति बप्पा की विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने इसमें श्रद्धा और उत्साह पूर्वक भाग लिया। पूरी रामनगरी में ग गणपति बप्पा मोरया का जयघोष गूंज रहा है। जानकी महल ट्रस्ट में भगवान श्री गणेश के लिए विशेष सिंहासन तैयार कराया गया है। भव्य सिंहासन करीब 70 किलो चांदी से निर्मित किया गया है। जानकी महल के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानियां ने बताया कि श्रद्धा का कोई मोल नहीं होता। पर सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार सिंहासन पर श्री गणेश को विराजमान किया गया है।हमारा ट्रस्ट सेवा के लिए समर्पित है।चाहे भगवान की सेवा हो या उनके अंश के रूप में मानव की। अयोध्या के रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भी यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। रामनगरी में भक्ति का माहौल है। महिलाओं ने खास तौर पर व्रत रखकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की है।महिलाएं पूरे दिन बिना जल के अर्थात निर्जल रहकर इस कठोर व्रत का पालन कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *