लखनऊ के फैजुल्लागंज (गहिला रोड) क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जगलाल पेट्रोल पंप के सामने स्थित गणेश विहार कॉलोनी में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बप्पा की स्थापना के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस भक्तिमय कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मी रूबी जायसवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गजानन से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी को सद्बुद्धि प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने कामना की कि माता रिद्धि-सिद्धि हम सभी के जीवन में मंगल, खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आएं। पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुंजायमान रहा।

