भोजपुर में सांप के डंसने से महिला की मौत:देवर के श्राद्धकर्म को लेकर कमरे से पुआल हटा रही थी, अस्पताल लाने के दौरान तोड़ दम

भोजपुर में सांप के डंसने से महिला की मौत:देवर के श्राद्धकर्म को लेकर कमरे से पुआल हटा रही थी, अस्पताल लाने के दौरान तोड़ दम

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव में रविवार की देर शाम सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव के रहने वाले मुन्ना पासवान की 30 साल की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। मृतका के भैसुर सुनील कुमार राम ने बताया कि 13 दिन पहले मेरे छोटे भाई की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। रविवार को छोटे भाई का श्राद्धकर्म था। सुनील कुमार राम ने बताया कि रविवार की देर शाम जब मुन्नी देवी कमरे में पुआल हटा रही थी। उसी समय पहले से मौजूद जहरीले सांप ने मुन्नी को काट लिया। उन्होंने बताया कि सांप के काटे जाने के बाद मुन्नी चिल्लाने लगी। इसके बाद हम लोग कमरे में पहुंचे तो सांप को भागते देखा। इसके बाद तत्काल मुन्नी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी। इसी दौरान कुछ ही मिनट में मुन्नी की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई। गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल किया रेफर मृतका के परिजन ने बताया कि तत्काल मुन्नी को इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी पहुंचाया गया। इसके बाद वहां से मुन्नी को आरा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हम लोग मुन्नी के शव को गांव वापस ले आए। मृतका की एक बेटी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव में रविवार की देर शाम सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव के रहने वाले मुन्ना पासवान की 30 साल की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। मृतका के भैसुर सुनील कुमार राम ने बताया कि 13 दिन पहले मेरे छोटे भाई की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। रविवार को छोटे भाई का श्राद्धकर्म था। सुनील कुमार राम ने बताया कि रविवार की देर शाम जब मुन्नी देवी कमरे में पुआल हटा रही थी। उसी समय पहले से मौजूद जहरीले सांप ने मुन्नी को काट लिया। उन्होंने बताया कि सांप के काटे जाने के बाद मुन्नी चिल्लाने लगी। इसके बाद हम लोग कमरे में पहुंचे तो सांप को भागते देखा। इसके बाद तत्काल मुन्नी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी। इसी दौरान कुछ ही मिनट में मुन्नी की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई। गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल किया रेफर मृतका के परिजन ने बताया कि तत्काल मुन्नी को इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी पहुंचाया गया। इसके बाद वहां से मुन्नी को आरा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हम लोग मुन्नी के शव को गांव वापस ले आए। मृतका की एक बेटी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *