किशनगंज शहर के सबसे व्यस्त चुड़ीपट्टी बाजार में सोमवार को एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इसकी लपटें तीन मंजिला इमारत तक पहुंच गईं। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सबसे पहले इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान में लगी थी। कुछ ही देर में आग ने दूसरी और फिर तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेजी के कारण वे सफल नहीं हो पाए। आंधे घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी और हालात गंभीर हो गए थे। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। आग लगने की यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि प्रभावित इमारत के ठीक बगल में एक नर्सिंग होम है। आग की लपटें और धुआं बढ़ने के बाद नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग नर्सिंग होम तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा टल गया। आगजनी का कारण अज्ञात स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। कुछ लोगों ने पेट्रोल और गैस सिलेंडर होने की भी आशंका जताई, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। किशनगंज शहर के सबसे व्यस्त चुड़ीपट्टी बाजार में सोमवार को एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इसकी लपटें तीन मंजिला इमारत तक पहुंच गईं। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सबसे पहले इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान में लगी थी। कुछ ही देर में आग ने दूसरी और फिर तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेजी के कारण वे सफल नहीं हो पाए। आंधे घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी और हालात गंभीर हो गए थे। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। आग लगने की यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि प्रभावित इमारत के ठीक बगल में एक नर्सिंग होम है। आग की लपटें और धुआं बढ़ने के बाद नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग नर्सिंग होम तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा टल गया। आगजनी का कारण अज्ञात स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। कुछ लोगों ने पेट्रोल और गैस सिलेंडर होने की भी आशंका जताई, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

