समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 390 ग्राम गांजा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गांजा कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी बरामद की है। बरामद गांजा की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान गृहस्वामी व गांजा कारोबारी छोटू राम उर्फ छोटेलाल राम पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। डीएसपी बोले- पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि कल्याणपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजना गांव निवासी छोटू राम उर्फ छोटेलाल राम के घर से गांजा का कारोबार किया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही छोटेलाल पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर छिपाकर रखे गए गांजे के दो पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 390 ग्राम था। तलाशी के दौरान पांच जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने गांजा कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 390 ग्राम गांजा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गांजा कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी बरामद की है। बरामद गांजा की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान गृहस्वामी व गांजा कारोबारी छोटू राम उर्फ छोटेलाल राम पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। डीएसपी बोले- पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि कल्याणपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजना गांव निवासी छोटू राम उर्फ छोटेलाल राम के घर से गांजा का कारोबार किया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही छोटेलाल पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर छिपाकर रखे गए गांजे के दो पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 390 ग्राम था। तलाशी के दौरान पांच जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने गांजा कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

