Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38: हनुमान अंश ने 38वें दिन मिर्जापुर- हैवान को चटाई धूल, संडे को कमाई में आया जबरदस्त उछाल

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38: हनुमान अंश ने 38वें दिन मिर्जापुर- हैवान को चटाई धूल, संडे को कमाई में आया जबरदस्त उछाल

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक-ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई और अकल्पनीय कहानी लिख रही है। सिनेमाघरों में अपने छठे सप्ताह में चल रही इस फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और सैफ अली खान- अक्षय कुमार की फिल्म हैवान के साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ को मात दे दी है। हनुमान अंश के संडे कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है, आइये जानते हैं तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल…

हनुमान अंश ने 38वें दिन कितना किया कलेक्शन?

सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म हनुमान अंश ने अपने छठे रविवार यानी 38वें दिन 13 सितंबर को भारत में रिकॉर्ड तोड़ 22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन अब 214.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ तक पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट से मिले 14.50 करोड़ के साथ ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 268.05 करोड़ के ऐतिहासिक मुकाम पर जा पहुंचा है।

37वें दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का महा-रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ ने अपने 37वें दिन यानी छठे शनिवार 18.50 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इसने 37वें दिन सर्वाधिक हिंदी कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के 5.75 करोड़ के पिछले ऑल-टाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। ‘हनुमान अंश’ का यह कलेक्शन ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड से तीन गुना से भी अधिक रहा।

इसके बाद छठे रविवार (38वें दिन) को फिल्म के शोज़ बढ़ाकर 8,902 कर दिए गए हैं, जहां 59.98% की भारी ऑक्यूपेंसी के साथ कलेक्शन में 21.6% का और उछाल देखा गया। दोपहर के शोज में 68.85% और शाम के शोज में 74.69% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

फिल्म का यह वीकली कलेक्शन बड़े-बड़े दिग्गजों और ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का मामूली बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते भी महज 40 लाख ही कमा पाई थी। लेकिन तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते हनुमान अंश ने 61 करोड़, पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ कमाए थे। शोभिनव सत्या और विहान शेडगे के मुख्य अभिनय से सजी इस फिल्म की लोकप्रियता दिन-ब-दिन नया शिखर छू रही है।

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ और ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दूसरी ओर, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) ने अपने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 13 सितंबर को 7,225 शोज से 13.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। है। शनिवार 13.50 करोड़ के कलेक्शन से 1.9% की मामूली गिरावट आई है। फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 184.70 करोड़ और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 220.04 करोड़ हो गया है। विदेशों में 46 करोड़ बटोरने के साथ ‘मिर्जापुर’ का वर्ल्डवाइड बिजनेस 266.04 करोड़ हो चुका है।

वहीं, सैफ अली खान और अक्षय कुमार की नई रिलीज फिल्म ‘हैवान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी 13 सितंबर को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो पिछले दिन की तुलना में 26% कम है। इसके साथ ही, हैवान का भारत में कुल कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 7.35 करोड़ रुपये है। फिल्म ने तीसरे दिन 4,374 शो में ये आंकड़े दर्ज किए हैं।

फिल्म ने विदेशों में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। रविवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए हैं, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये हो गया है। तीन दिनों के बाद इसका वैश्विक कुल कलेक्शन अब 11.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *