Sugar Price in Delhi: चीनी की औसत दैनिक खुदरा प्राइस में गिरावट दर्ज हुई है। उपभोक्ता मामले के विभाग के मूल्य निगरानी कक्ष द्वारा प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं की औसत दैनिक खुदरा मूल्य की लिस्ट जारी की जाती है। औसत प्राइस वह कीमत होती है, जिस पर देश में सबसे अधिक सौदे होते हैं। इस प्राइस लिस्ट के अनुसार, रविवार को चीनी की औसत रिटेल प्राइस घटकर 59.01 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। यह कीमत शनिवार को 59.92 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।
चीनी के रिटेल भाव
चीनीमंडी के आकड़ों के अनुसार, शनिवार को बड़े शहरों में चीनी के रिटेल भाव में कोई अंतर देखने को नहीं मिला था। दिल्ली में चीनी का भाव 55 रुपये प्रति किलो, कानपुर में 53 रुपये प्रति किलो, रायपुर में 55 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 54 रुपये प्रति किलो, रांची में 55 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 55 रुपये प्रति किलो, गुवाहाटी में 56 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 54 रुपये प्रति किलो पर और चेन्नई में 58 रुपये प्रति किलो पर था।
चीनी के थोक भाव
चीनी की थोक कीमतों में भी शनिवार को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। दिल्ली में यह 4950 रुपये प्रति क्विंटल पर, कानपुर में 5000 रुपये प्रति क्विंटल पर, रायपुर में 5100 रुपये प्रति क्विंटल पर, मुंबई में 5000 रुपये प्रति क्विंटल पर, रांची में 5150 रुपये प्रति क्विंटल पर, कोलकाता में 5150 रुपये प्रति क्विंटल पर, गुवाहाटी में 5200 रुपये प्रति क्विंटल पर, हैदराबाद में 5180 रुपये प्रति क्विंटल पर और चेन्नई में 5600 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
प्याज की कीमतों में गिरावट
प्याज की कीमतों में रविवार को गिरावट दर्ज हुई। प्याज का औसत रिटेल प्राइस रविवार को घटकर 52.72 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। यह शनिवार को 53.65 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। एक महीने पहले यह भाव 36.26 रुपये प्रति किलो पर और एक साल पहले 27.62 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सरसों तेल में भी आई गिरावट
सरसों तेल की औसत रिटेल कीमत में भी गिरावट आई है। यह रविवार को घटकर 199.97 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जबकि शनिवार को 201.34 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। उधर सोयाबिन तेल का भाव मामूली गिरावट के साथ रविवार को 165.75 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। यह शनिवार को 165.92 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। वहीं, सुरजमुखी तेल का भाव मामूली बढ़त के साथ 193.29 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। यह शनिवार को 193.04 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

