Bikaner Nikay Result: बीकानेर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, सभी 7 निकायों का देखें रिजल्ट

Bikaner Nikay Result: बीकानेर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, सभी 7 निकायों का देखें रिजल्ट

बीकानेर। दो चरणों में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद बीकानेर जिले की सात नगरीय निकायों में मतगणना शुरू हो गई है। सोमवार सुबह 8 बजे बीकानेर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईवीएम की गिनती शुरू हुई। सभी काउंटिंग टेबल पर कर्मचारी और प्रत्याशियों के एजेंट पहुंच चुके हैं। जिले के सात निकायों में कुल 4,54,069 वोट पड़े थे, जिनकी गिनती के साथ चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं।।

मतगणना के लिए 13 काउंटिंग रूम में 85 टेबल लगाई गई हैं। इनमें बीकानेर नगर निगम के लिए पांच कमरों में 43 टेबल निर्धारित हैं। नोखा और श्रीडूंगरगढ़ में 10-10, लूणकरणसर में 7 तथा नापासर, देशनोक और खाजूवाला में 5-5 टेबल पर मतगणना हो रही है।

किस निकाय में कितने वोट पड़े

बीकानेर नगर निगम: 3,29,533
नोखा: 37,778
श्रीडूंगरगढ़: 32,635
लूणकरणसर: 20,079
नापासर: 13,035
देशनोक: 13,227
खाजूवाला: 7,782
कुल: 4,54,069

डाक मतपत्रों के वोट भी परिणाम में शामिल किए जाएंगे। इनकी गिनती संबंधित निकाय के काउंटिंग रूम में आरओ टेबल पर होगी।

बीकानेर नगर निगम समेत छह नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम आने के साथ ही यह भी साफ होगा कि किस दल को बढ़त मिली और कहां निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका अहम रही। मतदान के बाद से चल रहे जीत-हार के दावों और बोर्ड गठन के सियासी समीकरणों पर भी आज विराम लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *