सुपौल में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद रविवार को मृतकों के परिजनों और ट्रैक्टर मालिक के बीच सहायता राशि को लेकर सकारात्मक पहल हुई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक बनेलीपट्टी निवासी गणेश यादव की ओर से तीनों मृतकों के परिवारों को कुल छह लाख रुपए देने पर सहमति बनी है। रविवार को कटैया में दीनबंधी पंचायत और बनेलीपट्टी के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मृतकों के परिजनों के साथ बातचीत हुई। इसमें तीनों परिवारों के लिए कुल छह लाख रुपए की सहायता देने की बात सामने आई। मृतका मूर्ति देवी के ससुर दिलीप सादा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मालिक की ओर से छह लाख रुपए देने की बात कही गई है। बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत हृदयनगर पेट्रोल पंप के समीप एसएच-91 पर शनिवार रात बाइक और बिना नंबर वाले ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड-2 निवासी कृत्यानंद सादा की पत्नी मूर्ति देवी तथा अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र निवासी अरविंद ऋषिदेव और उनकी पत्नी सुरति देवी शामिल हैं। सुरति देवी और अरविंद, मूर्ति देवी की बहन और बहनोई थे। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हरिपुर स्थित अपनी फुआ के घर से कटैया लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तीनों को वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां एक को मृत घोषित किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मूर्ति देवी का शव कटैया और अरविंद व सुरति देवी के शव भरगामा स्थित उनके गांव भेजे गए। बच्चों के भविष्य की चिंता के बीच मदद की पहल
मूर्ति देवी अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। वहीं अरविंद और सुरति के दो बेटे हैं। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार चिंतित हैं। ऐसे में छह लाख रुपए की सहायता पर सहमति को परिजनों के लिए तत्काल राहत की पहल माना जा रहा है।
ट्रैक्टर पर लदी थी पोटाश की गाड़ी
ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुपौल उपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इधर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती ने बताया कि ट्रैक्टर पर इफको कंपनी की बायो पोटाश की 150 बोरी लदी थी। खाद त्रिवेणीगंज विस्कोमान से बनेलीपट्टी पैक्स ले जाई जा रही थी। खाद से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है। सुपौल में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद रविवार को मृतकों के परिजनों और ट्रैक्टर मालिक के बीच सहायता राशि को लेकर सकारात्मक पहल हुई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक बनेलीपट्टी निवासी गणेश यादव की ओर से तीनों मृतकों के परिवारों को कुल छह लाख रुपए देने पर सहमति बनी है। रविवार को कटैया में दीनबंधी पंचायत और बनेलीपट्टी के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मृतकों के परिजनों के साथ बातचीत हुई। इसमें तीनों परिवारों के लिए कुल छह लाख रुपए की सहायता देने की बात सामने आई। मृतका मूर्ति देवी के ससुर दिलीप सादा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मालिक की ओर से छह लाख रुपए देने की बात कही गई है। बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत हृदयनगर पेट्रोल पंप के समीप एसएच-91 पर शनिवार रात बाइक और बिना नंबर वाले ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड-2 निवासी कृत्यानंद सादा की पत्नी मूर्ति देवी तथा अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र निवासी अरविंद ऋषिदेव और उनकी पत्नी सुरति देवी शामिल हैं। सुरति देवी और अरविंद, मूर्ति देवी की बहन और बहनोई थे। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हरिपुर स्थित अपनी फुआ के घर से कटैया लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तीनों को वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां एक को मृत घोषित किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मूर्ति देवी का शव कटैया और अरविंद व सुरति देवी के शव भरगामा स्थित उनके गांव भेजे गए। बच्चों के भविष्य की चिंता के बीच मदद की पहल
मूर्ति देवी अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। वहीं अरविंद और सुरति के दो बेटे हैं। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार चिंतित हैं। ऐसे में छह लाख रुपए की सहायता पर सहमति को परिजनों के लिए तत्काल राहत की पहल माना जा रहा है।
ट्रैक्टर पर लदी थी पोटाश की गाड़ी
ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुपौल उपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इधर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती ने बताया कि ट्रैक्टर पर इफको कंपनी की बायो पोटाश की 150 बोरी लदी थी। खाद त्रिवेणीगंज विस्कोमान से बनेलीपट्टी पैक्स ले जाई जा रही थी। खाद से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है।

