Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने सरकारी योजनाओं के फर्जी लिंक भेजने और खुद को ग्राहक सहायता प्रतिनिधि बताकर लोगों से ठगी करने के आरोप में दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को करौं पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबा-टीला वन क्षेत्र से की गईं।

देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने बताया, हमने आम लोगों से ठगी करने, फर्जी ग्राहक सहायता प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी बनने और कैशबैक या पीएम किसान योजना के तहत लाभ का वादा करके लोगों को ठगने के लिए फोन करने के आरोप में दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से नौ मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेजों पर जारी कराए गए 11 सिम कार्ड जब्त किए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कन्हैया कुमार दास (18) और उसके बड़े भाई समीर कुमार दास (19), मोहम्मद सलीम अंसारी (26) और रूपलाल पोद्दार (29) के रूप में हुई है।

ये सभी जिले के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *