सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में 231 उम्मीदवारों की किस्मत आज तय हो जाएगी। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और एक-एक कर आज चुनावी नतीजे सामने आते जाएंगे। सवाई माधोपुर नगर परिषद के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को वोटिंग हुई थी। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 65.37% वोटिंग हुई थी। यहां वार्ड 18, 22, 55 और 56 में कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां भाजपा नेता के करीबी तो कांग्रेस नेता के रिश्तेदार प्रत्याशी हैं। वोटिंग के बाद से ही सवाई माधोपुर में भाजपा और कांग्रेस ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी। अब चुनावी नतीजों के बाद बाड़ेबंदी के समीकरण भी बदलेंगे। हारने वाले प्रत्याशियों की घर वापसी होगी। जबकि जीतने वाले प्रत्याशी सभापति के लिए मतदान करेंगे। चुनाव का लाइव रिजल्ट… अब पढ़िए कौन आगे? कौन पीछे (टेबल अपडेट होती रहेगी) सवाई माधोपुर नगर परिषद

