चित्तौड़गढ़ में 60 बोर्ड के 151 प्रत्याशियों पर फैसला आज:8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, देखे लाइव अपडेट

चित्तौड़गढ़ में 60 बोर्ड के 151 प्रत्याशियों पर फैसला आज:8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, देखे लाइव अपडेट

चित्तौड़गढ़ में आज 60 वार्डों में 151 उम्मीदवारों की किस्मत तय हो जाएगी। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और एक-एक कर आज चुनावी नतीजे सामने आते जाएंगे। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को वोटिंग हुई थी। परिषद में 68.15% वोटिंग हुई थी। वहीं अकोला नगर पालिका में 85.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां वार्ड 11 से बीजेपी के भोलाराम प्रजापत, वार्ड 12 से बीजेपी के हरीश ईनाणी, वार्ड 13 से बीजेपी के छोटूसिंह शेखावत, वार्ड 15 से बीजेपी के अनिल ईनाणी, वार्ड 17 से बीजेपी के सुरेश झंवर और कांग्रेस के महेंद्र सिंह मेड़तिया, वार्ड 23 से कांग्रेस के विजय चौहान, वार्ड 25 से बीजेपी के शैलेंद्र झंवर, वार्ड 31 से बीजेपी के सुदर्शन रामपुरिया, वार्ड 36 से कांग्रेस के नगेंद्र सिंह राठौड़, वार्ड 42 से बीजेपी के ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड 45 से कांग्रेस के धर्मेंद्र मूंदड़ा, वार्ड 47 से कांग्रेस के बालमुकुंद मालीवाल, वार्ड 4 से कांग्रेस के रमेश नाथ और वार्ड 6 से कांग्रेस के कैलाश पंवार के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां भाजपा नेता के करीबी तो कांग्रेस नेता के रिश्तेदार प्रत्याशी हैं। वोटिंग के बाद से ही चित्तौड़गढ़ में भाजपा और कांग्रेस ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी। अब चुनावी नतीजों के बाद बाड़ेबंदी के समीकरण भी बदलेंगे। अब पढ़िए कौन आगे टेबल लगातार अपडेट की जा रही है… चित्तौड़गढ़ नगर परिषद

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *