पुलिस चौकी के बाथरूम में युवक ने फिनाइल पी:दरोगा पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

पुलिस चौकी के बाथरूम में युवक ने फिनाइल पी:दरोगा पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

जालौन में कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी में शुक्रवार को युवक के फिनाइल पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया। रविवार शाम करीब 6 बजे झांसी में इलाज के दौरान युवक ने चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ित करने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। चौकी में ही फिनाइल पीने का आरोप कस्बा निवासी पीड़ित युवक सौरभ सक्सेना का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पुलिस उस पर लगातार दबाव बना रही थी। सौरभ के मुताबिक, पुलिसकर्मी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को उसे जालौन कोतवाली की कस्बा चौकी ले जाया गया, जहां प्रताड़ित किया गया। इससे परेशान होकर उसने चौकी के बाथरूम में जाकर फिनाइल पी लिया। तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए घटना के बाद चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। फिलहाल सौरभ झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज पर लगाए आरोप रविवार शाम सौरभ ने चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कई दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। उसका दावा है कि पुलिस उस पर लगातार दबाव बना रही थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का दावा सौरभ के मुताबिक, उसे अस्पताल ले जाने और भर्ती कराने के दौरान पुलिसकर्मियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थीं। युवक का आरोप है कि बाद में चौकी का सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया गया। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज फिलहाल युवक झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। घटना और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *