छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को आएंगे रायपुर:प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को आएंगे रायपुर:प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वे 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। अपने पहले दौरे में भगत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस के हालिया संगठनात्मक फेरबदल में सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने एक साथ कई राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया है। पहली बैठक में संगठन पर फोकस प्रभारी बनने के बाद भगत का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। ऐसे में उनकी पहली बैठक को संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में प्रदेश में पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया जा सकता है। इसके साथ ही अलग-अलग नेताओं और संगठन के स्तर पर चल रहे कामकाज की जानकारी भी ली जाएगी। संगठन को साधने की चुनौती सुखदेव भगत को ऐसे समय छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली है, जब कांग्रेस विपक्ष में है और 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की चुनौती उसके सामने है। हालिया बदलाव के बाद अब प्रदेश कांग्रेस में नए प्रभारी के साथ संगठन की आगे की रणनीति पर भी नजर रहेगी। भगत के सामने प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने, संगठन को सक्रिय रखने और चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की चुनौती होगी। अब पहली बैठक में यह देखना अहम होगा कि नए प्रभारी प्रदेश संगठन की मौजूदा स्थिति पर क्या फीडबैक लेते हैं और आगे के लिए किन मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *