PM Modi और Xi Jinping की Bilateral Meeting के बाद Congress हमलावर, Jairam Ramesh ने पूछे 4 गंभीर सवाल

PM Modi और Xi Jinping की Bilateral Meeting के बाद Congress हमलावर, Jairam Ramesh ने पूछे 4 गंभीर सवाल
कांग्रेस ने रविवार को चीन के बारे में मोदी सरकार के फैसलों और नीतियों की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पड़ोसी देश पर “खतरनाक हद तक आर्थिक निर्भरता” बनने दी और “सोच-समझकर घुटने टेकने” जैसी स्थिति पैदा की। पार्टी नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की; शी जिनपिंग भारत की मेज़बानी में हुए ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

इसे भी पढ़ें: Is it OK? असहज दिखे थें जिनपिंग, मोदी ने रोका भाषण, वीडियो वायरल

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक खत्म हो चुकी है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार सवाल हैं जिनके जवाब भारत लगातार जानना चाहता है। जयराम रमेश ने पूछा, उन्होंने सीमा पर घुसपैठ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में चीन की भूमिका पर हमारी स्थिति को क्यों कमजोर किया, जबकि आर्थिक निर्भरता को खतरनाक स्तर तक बढ़ने दिया? उन्होंने आरोप लगाया कि गलवान झड़प के बाद तनाव के बीच जून 2020 में सीमा पर घुसपैठ के मामले में पीएम मोदी ने चीन को क्लीन चिट दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वी लद्दाख के बड़े इलाकों में भारत के “पारंपरिक गश्त और पशु चराने के अधिकारों को चुपचाप लेकिन निश्चित रूप से छोड़ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit: Xi Jinping ने पेश किया 5 सूत्रीय फॉर्मूला, AI और Global South पर दिया विशेष जोर

रमेश ने अपने बयान में कहा इस बीच, अरुणाचल प्रदेश में चीन के अतिक्रमण की खबरें आई हैं, जिनमें भारत की पेट्रोलिंग पॉइंट्स तक पहुंच खत्म होना और नए सिरे से तनाव पैदा होना शामिल है। अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन का रुख और सख्त हो गया है: वह कस्बों के नाम बदल रहा है, जिसे वह ‘दक्षिण तिब्बत’ कहता है उस पर अपना दावा फिर से जता रहा है, और ब्रह्मपुत्र के ‘ग्रेट बेंड’ पर 60,000 मेगावाट के मेडोग मेगा-डैम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहा है – एक ऐसा प्रोजेक्ट जो हमारे पूरे पूर्वोत्तर की जल सुरक्षा पर उसे मज़बूत पकड़ देता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान “पाकिस्तान को चीन के समर्थन” के मामले में भारत के रुख में “नरमी” आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *