नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय शंकर कुमार मांझी के रूप में हुई है। काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बनाई गई और उपरामा गांव के पास कार्रवाई की गई। भागने की कोशिश की, पीछा कर पकड़ा पुलिस टीम को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक की तलाशी ली गई। देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। हथियार कहां से आया, जांच जारी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि हथियार उसके पास कहां से आया और वह इसे लेकर किस मकसद से घूम रहा था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और हथियार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय शंकर कुमार मांझी के रूप में हुई है। काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बनाई गई और उपरामा गांव के पास कार्रवाई की गई। भागने की कोशिश की, पीछा कर पकड़ा पुलिस टीम को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक की तलाशी ली गई। देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। हथियार कहां से आया, जांच जारी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि हथियार उसके पास कहां से आया और वह इसे लेकर किस मकसद से घूम रहा था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और हथियार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

