बेतिया के सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के पास रविवार को चमैनिया नहर में एक युवक डूब गया। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही नहर के आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक के डूबने की खबर से परिजनों में बेचैनी का माहौल है। मुख्य सड़क पर ट्रैफिक पर असर घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम और मनुआपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू की। ग्रामीण नहर के पानी में उतरकर और किनारे-किनारे युवक को खोजते रहे। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के नहर में डूबने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इससे मनुआपुल से चमैनिया तक मुख्य सड़क पर ट्रैफिक पर असर पड़ा। नहर के आसपास लोगों की भीड़ सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई और कई घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दी है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं। SDRF टीम के पहुंचने के बाद बचाव अभियान तेज होने की उम्मीद है। मौके पर पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। नहर के आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। बेतिया के सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के पास रविवार को चमैनिया नहर में एक युवक डूब गया। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही नहर के आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक के डूबने की खबर से परिजनों में बेचैनी का माहौल है। मुख्य सड़क पर ट्रैफिक पर असर घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम और मनुआपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू की। ग्रामीण नहर के पानी में उतरकर और किनारे-किनारे युवक को खोजते रहे। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के नहर में डूबने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इससे मनुआपुल से चमैनिया तक मुख्य सड़क पर ट्रैफिक पर असर पड़ा। नहर के आसपास लोगों की भीड़ सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई और कई घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दी है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं। SDRF टीम के पहुंचने के बाद बचाव अभियान तेज होने की उम्मीद है। मौके पर पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। नहर के आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

