शाहजहांपुर में रविवार दोपहर 12 बजे रोड किनारे कूड़े के ढेर पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कपड़ों की तलाशी ली। कपड़ों से शव की पहचान से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव की तस्वीरें लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के सियूरा मोड़ के पास हुई। शव देखने से उसकी उम्र 45 साल लग रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और कटरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कूड़े के ढेर से हटाया और उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो पाती। स्थानीय लोगों से भी शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बताया कि वे उसे नहीं पहचानते और पहले कभी आसपास नहीं देखा। पुलिस ने शव की तस्वीरें लेकर आसपास के गांवों में पुलिसकर्मियों को भेजा है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी बता पाना मुश्किल है कि शव कितने दिन पुराना है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

