बिजनौर में बूढ़े बाबा मंदिर पर दोयज मेले शुरू:बड़ी संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिजनौर में बूढ़े बाबा मंदिर पर दोयज मेले शुरू:बड़ी संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिजनौर शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पास बूढ़े बाबा के मंदिर में रविवार को दोयज मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। मेले में चाय, नाश्ते, पकौड़ी, मिठाई और जलेबी सहित कई दुकानें लगाई गई हैं। बच्चों के लिए खेल-खिलौने और अन्य सामान की दुकानें भी सजी हैं। सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट से रोडवेज की तरफ जाने वाले रास्ते पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। कई पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित बूढ़े बाबा के मंदिर पर हर साल यह मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। भक्तों का मानना है कि बरसात के बाद होने वाले चर्म रोग (जैसे दाद और खुजली) यहां प्रसाद चढ़ाने से ठीक होते हैं।
श्रद्धालु यहां अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट से डाकघर चौराहा जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाकर बड़े वाहनों की एंट्री बंद की गई है। ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है। श्रद्धालु विशाल और प्यारे राम ने बताया कि बूढ़े बाबा का यह मंदिर ऐतिहासिक है। उनका कहना है कि बरसात के बाद होने वाले चर्म रोगों से मुक्ति के लिए लोग यहां मन्नत मांगते और प्रसाद चढ़ाते हैं। यह मेला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *