कॉलेज जाने के लिए निकलीं दो छात्राएं पहुंचीं पटना:महेंद्रगढ़ पुलिस ने 2 दिन में खोज निकाला; सुरक्षित परिवार को सौंपा

कॉलेज जाने के लिए निकलीं दो छात्राएं पहुंचीं पटना:महेंद्रगढ़ पुलिस ने 2 दिन में खोज निकाला; सुरक्षित परिवार को सौंपा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में जल्द कार्रवाई की है। पुलिस ने सिहोर की रहने वाली दो छात्राओं, तनिषा और ओमवती को पाटलिपुत्र, पटना (बिहार) से सुरक्षित ढूंढकर उनके परिवार को सौंप दिया। डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि दोनों छात्राएं 9 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं। लेकिन वे कॉलेज जाने के बजाय बिना परिवार को बताए सीधे पटना, बिहार में रह रही अपनी बड़ी बहन के पास चली गईं। दोपहर करीब 3 बजे तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटीं, तो परिवार चिंतित हो गया। उन्होंने कनीना शहर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी माध्यमों से गहरी जांच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। मानवीय और तकनीकी माध्यमों से गहरी जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों छात्राएं पटना बिहार में हैं।इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे पाटलिपुत्र, पटना (बिहार) से दोनों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया। बड़ी बहन से मिलने पटना गई थी पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे कॉलेज जाने के बजाय अपनी बड़ी बहन से मिलने पटना चली गई थीं, जिनकी शादी वहीं हुई है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों छात्राओं को उनके माता-पिता को सौंप दिया। दोनों छात्राओं के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने महेंद्रगढ़ पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस की तेजी, संवेदनशीलता और तुरंत कार्रवाई की सराहना की। महेंद्रगढ़ पुलिस लोगों से अपील करती है कि किसी परिजन के लापता होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें। इससे समय रहते जरूरी कार्रवाई कर सुरक्षित ढूंढने में मदद मिल सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *