Prince Rahim Aga Khan V ने Gujarat CM भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर में की मुलाकात

Prince Rahim Aga Khan V ने Gujarat CM भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर में की मुलाकात

(फोटो के साथ)
गांधीनगर, 12 सितंबर आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की और राज्य के समग्र एवं सतत विकास को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि एकेडीएन की प्राथमिकताएं गुजरात के विकास संबंधी दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जिनमें सतत विकास, शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमों को बढ़ावा देना तथा वंचित एवं कमजोर समुदायों का सशक्तीकरण शामिल है। एकेडीएन समूह विकासशील देशों में गरीबों के जीवन स्तर और उनके लिए उपलब्ध अवसरों में सुधार लाने के लिए काम करता है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जल संरक्षण को गुजरात के सतत विकास का महत्वपूर्ण पहलू बताते हुए मुख्यमंत्री पटेल ने राज्य में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जलाश्यों के पुनरुद्धार के लिए बड़े पैमाने पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *