बक्सर में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेला:टाटा मोटर्स, एलएंडटी, हिंडाल्को, कोका-कोला समेत कई कंपनियां होंगी शामिल

बक्सर में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेला:टाटा मोटर्स, एलएंडटी, हिंडाल्को, कोका-कोला समेत कई कंपनियां होंगी शामिल

बक्सर में युवाओं को रोजगार और ट्रेनिंग के मौके देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेला (PMNAM) लगाया जाएगा। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर मिलकर इसे आयोजित कर रहे हैं। यह मेला 14 सितंबर 2026 को आईटीआई परिसर में लगेगा। इसमें देश की कई बड़ी कंपनियां शामिल होकर उम्मीदवारों का चुनाव करेंगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले में उम्मीदवारों को अप्रेंटिशिप और नौकरी के मौके मिलेंगे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील इसमें टाटा मोटर्स अहमदाबाद और पुणे, आईटीसी (क्वेस) मनोहराबाद/मेडचल औद्योगिक क्षेत्र हैदराबाद और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी), दिल्ली क्षेत्र के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके अलावा विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के जरिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रेणुकूट उत्तर प्रदेश, सुब्रॉस लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, एसएलएमजी बेवरेजेज (कोका-कोला), नवानगर बक्सर और हेयर एप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा जैसी कंपनियां भी मेले में आएंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक उम्मीदवारों से मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल विकास के इच्छुक युवा इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा उम्मीदवारों को 14 सितंबर को 10:30 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ मैट्रिक और आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और दूसरे जरूरी दस्तावेज लाने की सलाह दी गई है। मेले में कंपनियों की ओर से दिए गए मौकों के हिसाब से उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तय समय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेले में भाग लें। साथ ही, अप्रेंटिशिप के साथ नौकरी के उपलब्ध मौकों का फायदा उठाएं। बक्सर में युवाओं को रोजगार और ट्रेनिंग के मौके देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेला (PMNAM) लगाया जाएगा। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर मिलकर इसे आयोजित कर रहे हैं। यह मेला 14 सितंबर 2026 को आईटीआई परिसर में लगेगा। इसमें देश की कई बड़ी कंपनियां शामिल होकर उम्मीदवारों का चुनाव करेंगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले में उम्मीदवारों को अप्रेंटिशिप और नौकरी के मौके मिलेंगे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील इसमें टाटा मोटर्स अहमदाबाद और पुणे, आईटीसी (क्वेस) मनोहराबाद/मेडचल औद्योगिक क्षेत्र हैदराबाद और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी), दिल्ली क्षेत्र के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके अलावा विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के जरिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रेणुकूट उत्तर प्रदेश, सुब्रॉस लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, एसएलएमजी बेवरेजेज (कोका-कोला), नवानगर बक्सर और हेयर एप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा जैसी कंपनियां भी मेले में आएंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक उम्मीदवारों से मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल विकास के इच्छुक युवा इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा उम्मीदवारों को 14 सितंबर को 10:30 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ मैट्रिक और आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और दूसरे जरूरी दस्तावेज लाने की सलाह दी गई है। मेले में कंपनियों की ओर से दिए गए मौकों के हिसाब से उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तय समय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेले में भाग लें। साथ ही, अप्रेंटिशिप के साथ नौकरी के उपलब्ध मौकों का फायदा उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *