बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव स्थित मध्य विद्यालय में एक छात्र के हंगामा करने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम के चालक पर हमला किया गया। इस घटना में डायल 112 के चालक बलवंत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में एक छात्र हंगामा कर रहा था। स्थिति संभालने के लिए विद्यालय के शिक्षक ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को समझाने की कोशिश की। छात्र ने ड्राइवर के सिर पर रॉड से किया हमला इसी दौरान छात्र ने कथित तौर पर डायल 112 के चालक बलवंत कुमार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्यालय परिसर में हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव स्थित मध्य विद्यालय में एक छात्र के हंगामा करने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम के चालक पर हमला किया गया। इस घटना में डायल 112 के चालक बलवंत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में एक छात्र हंगामा कर रहा था। स्थिति संभालने के लिए विद्यालय के शिक्षक ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को समझाने की कोशिश की। छात्र ने ड्राइवर के सिर पर रॉड से किया हमला इसी दौरान छात्र ने कथित तौर पर डायल 112 के चालक बलवंत कुमार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्यालय परिसर में हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

