आगरा के धांधूपुरा में शनिवार को जनकपुरी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आगरा छावनी के पूर्व विधायक के सुपुत्र एवं वरिष्ठ नेता रवि कान्त दुवेश ने प्रदीप चौधरी का स्वागत किया और राजा जनक साहूकार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही पवन चौधरी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ताजगंज 500 मीटर बाजार के संस्थापक चेतन अरोड़ा सहित अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

