Women’s Asia Cup 2026 Final में एक ओर श्रीलंका बनाम भारत, तो दूसरी ओर होगा मंधाना बनाम अटापट्टू मुकाबला

Women’s Asia Cup 2026 Final में एक ओर श्रीलंका बनाम भारत, तो दूसरी ओर होगा मंधाना बनाम अटापट्टू मुकाबला

Women’s Asia Cup 2026 Final में रविवार को दुबई में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका टीमों की भिड़ंत होगी। वहीं, इसी मैच में स्‍मृति मंधाना और चमारी अटापट्टू के बीच भी एशिया कम में सबसे ज्‍यादा रन बनाने की होड़ होगी, क्‍योंकि इस मामले में ये दोनों पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं। 

India vs Sri Lanka, Women’s Asia Cup 2026 Final: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे दोनों टीमों का आमना-सामना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया एशिया कप 2024 फाइनल में श्रीलंका से हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी। इस दौरान भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना और श्रीलंकाई कप्‍तान चमारी अटापट्टू के बीच भी एक अहम मुकाबला देखने को मिलेगा।

स्‍मृति, अटापट्टू और हरमनप्रीत के बीच होगी सबसे आगे निकलने की होड़

विमेंस एशिया कप टी20 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारत की स्‍टार ओपनर स्‍मृति मंधाना के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 28 मैचों की 23 पारियों में 30.14 के औसत और 124.85 के स्‍ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर काबिज चमारी अटापट्टू ने 25 मैचों की 25 पारियों में 29.90 के औसत और 119.84 के स्‍ट्राइक रेट से 628 रन बनाए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्‍होंने 29 मैचों की 26 पारियों में 38.94 के औसत और 105.01 के स्‍ट्राइक रेट से 628 रन बनाए हैं। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इस मैच के बाद शीर्ष पर कौन काबिज होता है।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
1 स्मृति मंधाना 28 23 633 30.14 124.85 1 3
2 चमारी अटापट्टू 25 25 628 29.90 119.84 1 2
3 हरमनप्रीत कौर 29 26 628 36.94 105.01 0 3
4 शेफाली वर्मा 15 15 534 38.14 141.64 0 4
5 निगार सुल्ताना 24 21 463 28.93 92.97 0 2
6 हर्षिता समरविक्रमा 18 16 440 31.42 102.56 0 2
7 मिताली राज 12 11 430 61.42 96.41 0 3
8 बिस्माह मारूफ 23 21 423 24.88 92.15 0 2
9 मुनीबा अली 18 18 362 24.13 96.53 0 1
10 निदा डार 26 18 342 26.30 100.29 0 1

महिला टी20 में श्रीलंका के खिलाफ बेजोड़ है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

बता दें कि भारतीय टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 25 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, सिर्फ 5 मुकाबलों में ही श्रीलंका को जीत नसीब हो सकी है। हालांकि, एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम इस बार जीत के साथ उस हिसाब को चुकता करना चाहेगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *