शिवपुरी में 13-14 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्शन:धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड केवल 2 पहिया वाहन चलेंगे, गणेश प्रतिमाओं के लिए बदला गया रूट

शिवपुरी में 13-14 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्शन:धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड केवल 2 पहिया वाहन चलेंगे, गणेश प्रतिमाओं के लिए बदला गया रूट

गणेश चतुर्थी के दौरान गणेश प्रतिमाओं की आवाजाही को देखते हुए शिवपुरी यातायात पुलिस ने दो दिन का ट्रैफिक डायवर्शन प्लान जारी किया है। यह प्लान 13 और 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड की ओर सिर्फ दोपहिया वाहन जा सकेंगे। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं लेने आने वाले श्रद्धालु दो बत्ती होते हुए परशुराम तिराहे से सभी तरह के वाहनों के साथ फिजिकल रोड पहुंच सकेंगे। हालांकि, डीजे वाहनों को फिजिकल रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी। बड़ी प्रतिमाओं के कारण लगता है जाम फिजिकल इलाके में कई सालों से छोटी से लेकर बड़ी गणेश प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। गणेश उत्सव के दौरान यहां से शहर और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रतिमाएं ले जाई जाती हैं। कई बार 15 से 20 फीट तक ऊंची प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में ले जाने से फिजिकल रोड पर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। तय रूट का पालन करने की अपील ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से डायवर्शन प्लान के अनुसार तय रूट का पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यह व्यवस्था गणेश प्रतिमाओं की आवाजाही के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *